फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शिक्षक भर्ती

शिक्षक भर्ती

Tue, 05 Mar 2019 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
ओटीपी नहीं मिलने से नहीं कर सके ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

0 68500 शिक्षक भर्ती में तीसरे चरण की काउंसलिंग के ऑनलाइन आवेदन में बढ़ी परेशानी
0 ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद भी अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रिंटआउट
प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद सफल 4688 अभ्यर्थियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुनर्मूल्यांकन में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व काउंसलिंग केलिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि पांच मार्च तय की गई है, अंतिम तिथि से एक दिन पहले तक सफल अभ्यर्थी अपने आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं। आवेदन के अंतिम दिन से एक दिन पहले तक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को ओटीपी नहीं मिल सका है। ओटीपी नहीं मिलने से अभ्यर्थी फार्म नहीं भर पा रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जिन्हें आवेदन के बाद भी प्रिंट आउट नहीं मिल सका है।
नियुक्ति प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग हेतु बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पांच मार्च प्रात: 10 बजे तक आवेदन की अंतिम सीमा है। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जो दिनभर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय का चक्कर लगाते रहे परंतु उनकी समस्या का हल नहीं हुआ।बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर मौजूद आदित्य दुबे एवं रामजी तिवारी ने बताया कि दो दिन से फार्म भरने की कोशिश कर रहे हैं परंतु ओटीपी नहीं मिलाहेल्पलाइन से शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। अभ्यर्थी साइबर कैफे की दौड़ लगा रहे हैं, ऑनलाइन फार्म सक्सेसफुली सबमिट होने के बाद भी प्रिंट आउट नहीं मिला पाया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियो की मांग यह है कि पूर्व में सहायक अध्यापक की नियुक्ति प्रक्त्रिस्याओं के दौरान बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय की ओर से इस आशय का आदेश जारी हो चुका है कि किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से शामिल होने से न रोका जाए। उनकी मांग थी कि इस भर्ती की चयन प्रक्त्रिस्या में भी इस प्रकार का आदेश जारी हो। इसी प्रकार की परेशानी मेरठ, गोरखपुर सहित कई जिलों से लगातार मिल रही है। परिषद कार्यालय पर पहुंचे अभ्यर्थियों को बताया गया कि पूर्व में दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया है, जिन अभ्यर्थियों ने मोबाइल नंबर बदला है, उनके साथ परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed