फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसीएफ प्रारं भिक परीक्षा का परिणाम घोषित

एसीएफ प्रारं भिक परीक्षा का परिणाम घोषित

Sat, 04 Aug 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
एसीएफ प्रारं भिक परीक्षा का परिणाम घोषित
एसीएफ प्रारंभिक परीक्षा में 2274 अभ्यर्थी सफल
विज्ञापन

0 यूपीपीएससी ने घोषित किया परिणाम, उत्तरकुंजी भी जारी
0 10 से 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी मुख्य परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) (सामान्य चयन एवं विशेष चयन/बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम जारी कर दिया। कुल 137 पदों के लिए 2274 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा 10 से 20 सितंबर तक प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के साथ आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 24 दिसंबर को इलाहाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 70 हजार 695 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें 26 हजार 860 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा के लिए आयोग ने 2274 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही आयोग कार्यालय के सूचना पट पर भी उपलब्ध है। परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों की अंतिम उत्तरकुंजी भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 से 20 सितंबर तक इलाहाबाद एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के बारे में अलग से विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

00
पांच गलत सवाल हटाए, तीन के दो-दो विकल्प सही
0 आयोग ने एसीएफ प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी में पांच गलत सवाल हटा दिए हैं और तीन सवालों के जवाब के रूप में दो-दो विकल्प सही माने हैं। अभ्यर्थियों की ओर से आई आपत्तियों के आधार पर सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र से दो गलत सवाल हटाए गए हैं जबकि तीन सवालों के दो-दो विकल्प सही माने गए हैं। वहीं, सामान्य अध्ययन के दूसरे प्रश्नपत्र से तीन गलत सवाल हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इस बार पीसीएस के साथ होगी एसीएफ परीक्षा
0 इस बार एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के साथ होगी। परीक्षा19 अगस्त को प्रस्तावित है। दोनों परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए पेपर एक समान होंगे। हालांकि परिणाम अलग-अलग जारी किए जाएंगे। वहीं, पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ की मुख्य परीक्षा अलग-अलग होगी। आयोग ने यह व्यवस्था पहली बार लागू की है।

00000
कर्मशाला अनुदेशक के 15 पदों का परिणाम घोषित
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अनुदेशक के 15 पदों पर हुई सीधी भर्ती का परिणाम भी घोषित कर दिया। इनमें कर्मशाला अनुदेश मोल्डिंग के छह और कर्मशाला अनुदेशक बेल्डिंग के नौ पद शामिल हैं। कर्मशाला अनुदेक मोल्डिंग के छह पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 23 एवं 24 जुलाई को हुए थे। इन पदों पर राम सहोदर, संतोष कुमार सोनी, मोहम्मद इमरान, अजय कुमार, मनीष कुमार एवं शाजिया तबस्सुम को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। वहीं, 24 एवं 25 जुलाई को कर्मशाला अनुदेशक बेल्डिंग के नौ पदों पर हुए साक्षात्कार के बाद चंद्रमौलि मिश्र, भारतेंदु प्रताप मौर्य, पिंटू कुमार, शत्रुध्न, कामिनी यादव, विकास कुमार, मनोज कुमार सिंह, राधा चौधरी और किरण पाल को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed