फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सारे शहर में जाम ही जाम

सारे शहर में जाम ही जाम

Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
सारे शहर में जाम ही जाम
सारे शहर में जाम ही जाम
विज्ञापन

कई मार्गों पर आवागमन रोकने के कारण शाम तक जूझते रहे लोग
ट्रैफिक विभाग के सारे प्लान हुए फेल, स्कूली बच्चे घंटों हुए परेशान

इलाहाबाद। शहर बुधवार की दोपहर से लेकर शाम तक जाम से जूझता रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर शहर के कई सड़कों पर आवागमन कुछ देर के लिए अवरुद्ध किया गया तो शहर की सड़कों पर अव्यवस्था फैल गई। बड़े स्कूलों की छुट्टियां होते ही ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस के हाथ से बात निकल गई। करीब दो घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जो एक से दो घंटे बाद घर पहुंचे।
सीएम योगी आदित्य नाथ के शहर आगमन पर ट्रैफिक विभाग ने कुछ मार्गों पर कुछ देर के लिए वाहन आवागमन अवरुद्ध करने का प्लान बनाया था। सीएम के आने की सूचना के बाद उन मार्गों को बंद कर दिया गया जहां से वे गुजरने वाले थे। इसमें काफी देर हो गई। तकरीबन डेढ़ से दो घंटे लग गए मार्गों को खोलने में। इसी दौरान अन्य सड़कों पर दबाव बढ़ा और पूरा शहर ट्रैफिक जाम की चपेट में आ गया। इसी दौरान सिविल लाइंस तथा अन्य इलाकों में स्थित बड़े स्कूलों की छुट्टी हुई तो स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई। लोग जहां थे, ठहर गए थे। पांच मिनट का रास्ता तय करने में डेढ़ से दो घंटे लगे। बीएचएस वाली रोड, सिविल लाइंस, निरंजन डाट का पुल, शाहगंज, चौक, खुल्दाबाद, विवेकानंद मार्ग, चंद्रलोक, मुट्ठीगंज, कीडगंज, बैरहना, रामबाग, जीटी जवाहर, कटरा, विश्वविद्यालय मार्ग, आईईआरटी वाली रोड, बघाड़ा, तेलियरगंज, मम्फोर्डगंज आदि इलाकों में जबर्दस्त जाम रहा। पानी की टंकी, हाईकोर्ट चौराहा से लेकर मुंडेरा तक जाम से जूझता रहा। ट्रैफिक विभाग के अधिकांश सिपाही वीवीआईपी ड्यूुटी में लगे थे। सारा शहर जाम से जूझता रहा। कुछ इलाकों में तो शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


बच्चे पहुंचे दो घंटे बाद
जिस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वीवीआईपी आवागमन के लिए मार्गों पर यातायात अवरुद्ध किया था, उसी दौरान सेंट जोसेफ कालेज, एसएमसी, बीएचएस, होली ट्रिनिटी, जीएचएस, महर्षि पतंजलि आदि स्कूलों की छुट्टियां हुई। स्कूली वाहन एक से लेकर दो घंटे तक फंसे रहे। तमाम जगह बच्चे से तीन से लेकर चार बजे तक घर पहुंचे। इस दौरान वे भूख प्यास से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--कुछ देर के लिए कुछ सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। वीवीआईपी आगमन और चुनाव प्रचार के कारण भी सड़कों पर ज्यादा भीड़ है। जाम जैसी स्थिति पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया था। रामप्रकाश, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed