{"_id":"59ecf61f4f1c1b6e548b86cb","slug":"11508701727-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद प्रत्याशियों से विधानसभावार लिए जाएंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद प्रत्याशियों से विधानसभावार लिए जाएंगे आवेदन
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद प्रत्याशियों से विधानसभा वार लिए जाएंगे आवेदन
0 आज सर्किट हाउस में मेयर और पार्षद प्रत्याशियों से लिए जाएंगे आवेदन
इलाहाबाद। निकाय चुनाव से भाजपा से मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। यहां सर्किट हाउस में भाजपा के इलाहाबाद में नगर निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन एवं सह प्रभारी शिक्षक विधायक अरुण पाठक मेयर और पार्षद प्रत्याशियों से आवेदन लेंगे। पार्षद के लिए सर्किट हाउस में दोनों नेता विधानसभा वार आवेदन लेंगे। इसके लिए शहर की तीनों विधानसभा के विभिन्न वार्डों से आवेदन करने वाले भाजपाइयों को अलग-अलग समय दिया गया है।
दरअसल निकाय चुनाव की अधिसूचना इसी माह जारी हो सकती है। इसे देखते हुए पार्टी की तैयारी है कि इस बार अधिसूचना जारी होने से पहले ही मेयर और पार्षद पद के लिए उम्मीदवारी करने वाले के आवेदन ले लिए जाए। पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी नगर निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन एवं सह प्रभारी शिक्षक विधायक अरुण पाठक को दी है। इस बारे में निकाय चुनाव के समन्वयक नवरत्न कात्याल ने बताया कि दोनों पदाधिकारी 23 एवं 24 अक्तूबर को इलाहाबाद में रहेंगे। 23 अक्तूबर को शाम चार बजे से छह बजे तक शहर पश्चिम विधानसभा, शाम छह बजे से रात आठ बजे तक दक्षिण विधानसभा एवं रात आठ बजे से रात दस बजे तक दक्षिण विधानसभा के विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों से आवेदन लिए जाएंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पदाधिकारी मेयर पद के भी दावेदारों का आवेदन लेंगे। इस दौरान प्रत्याशियों से बातचीत और उनकी प्राथमिकताओं के बारे में भी पूछा जा सकता है।
00000000000000000
टिकट के दावेदार हटा ले पोस्टर, बैनर
0 भारतीय जनता पार्टी की ओर से फरमान जारी किया गया है कि जो लोग मेयर एवं पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का सिंबल चाहते हैं वे शहर में लगे अपने बैनर, पोस्टर आदि हटवा ले। इस बारे में पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ लोगों ने टिकट पाने के पूर्व भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि लगवा ली है। वे इसे तत्काल हटा दें। अन्यथा उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।