फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में दाखिले की खबर

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में दाखिले की खबर

Sun, 16 Jul 2017 09:23 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में दाखिले की खबर
बीए में एससी वर्ग के 341 अभ्यर्थियों का दाखिला
विज्ञापन

बीए के साथ आज बीएससी होमसांइस, जीव विज्ञान में भी प्रवेश

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी बीए में दाखिले की प्रक्रिया जारी रही। एससी वर्ग के 341 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। सोमवार को प्रवेश भवन में प्रवेशार्थियों की भीड़ बढ़ेगी, क्योंकि बीए के साथ बीएससी होमसाइंस और जीव विज्ञान में भी दाखिले होंगे।
बीए में प्रवेश के लिए रविवार को केवल एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इस वर्ग में 70 या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का दाखिला होना था। रविवार को बीए में प्रवेश लेने वाले 341 अभ्यर्थियों में 288 छात्र और 53 छात्राएं शामिल हैं। बीए में सोमवार को भी केवल एससी वर्ग के अभ्यर्थियों का दाखिला होगा जबकि 18 जुलाई को ओपेन कैटेगरी के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन

00
आज का कटऑफ
इविवि
बीए: 52 अंक या अधिक एससी वर्ग
बीएससी जीव विज्ञान: 70 अंक या अधिक ओबीसी वर्ग
बीएससी होमसाइंस: 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, शून्य या अधिक एससी एवं एसटी वर्ग
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
बीए: 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी वर्ग
बीकॉम: 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी वर्ग
बीएससी गणित एवं जीव विज्ञान: 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी वर्ग
सीएमपी डिग्री कॉलेज
बीए: 93 या अधिक सामान्य, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीएससी जीव विज्ञान: 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी वर्ग
बीएससी गणित: 62 या अधिक सामान्य, 25 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीकॉम: 62 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
कीडगंज परिसर
बीकॉम (केवल छात्र): 65 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी अभ्यर्थी
बीएससी (छात्र एवं छात्राएं): 70 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, 40 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, दिव्यांग एवं कश्मीर से विस्थापित
बीए (केवल छात्र): 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग, दिव्यांग एवं कश्मीर से विस्थापित
जीरोरोड परिसर
बीकॉम (केवल छात्राएं): 60 या अधिक ओबीसी, 40 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीए (केवल छात्राएं): 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी वर्ग
एसपीएम डिग्री कॉलेज
बीए: 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी वर्ग
बीएससी गणित: 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक आोबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी वर्ग
बीएससी जीव विज्ञान: 60 या अधिक सामान्य, 54 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग
बीकॉम: 60 या अधिक सामान्य, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग
000000
एलएलबी में 19 से प्रवेश
इविवि प्रशासन ने एलएलबी में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 19 जुलाई को दाखिले के लिए ओपेन कैटेगरी में 142.50 ा अधिक और एसटी वर्ग में 58.50 या अधिक अंक और 20 जुलाई को ओबीसी वर्ग में 131 या अधिक और एसटी वर्ग में 52 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन में सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमकॉम में प्रवेश आज
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमकॉम में प्रवेश के लिए 17 जुलाई को ओपेन कैटेगरी में 95 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

आईपीएस के पाठ्यक्रमों में 20 से दाखिला
- इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी प्रवेशार्थियों को अलग-अलग तिथियों पर इविवि के विज्ञान संकाय में सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में सुबह नौ बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। बी. वोक इन फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी एंड एमएससी न्यूट्रीशनल साइंसेज में 20 जुलाई, मास्टर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (एमसीए), पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लीकेशन (पीजीडीसीए) में 21 जुलाई, बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (बीसीए) में 22 जुलाई, बी. वोक इन मीडिया स्टडीज, बीए इन मीडिया स्टडीज, एम. वोक इन मीडिया स्टडीज में 24 जुलाई और फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा, कंप्यूटर एडेड फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा, बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बी. वोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, एम. वोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 25 जुलाई को दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed