फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वृद्धा को गोली मारने का खुलासा

वृद्धा को गोली मारने का खुलासा

Fri, 05 Apr 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा को गोली मारने का खुलासा
अवैध संबंधों के चलते मारी गई थी वृद्धा को गोली
विज्ञापन

वृद्धा की बहू से था अवैध संबंध, बेटे को मारने के लिए 20 हजार में बुलाए थे दो शूटर
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, एक और गिरफ्तार, दो की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। धोबियन का पूरा निवासी अमरनाथ ने देवीदयाल का पूरा गांव की वृद्धा को गोली मरवाई थी। वृद्धा की बहू से उसका अनैतिक संबंध था। वृद्धा के बेटे को मारने के लिए उसने शूटरों को सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी अमरनाथ को जेल भेज दिया है। उसके एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटरों की तलाश कराई जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीदयाल का पूरा गांव की लीलावती पत्नी बच्चालाल ने घर पर ही परचून की दुकान खोल रखी है। सात मार्च की रात गुटखा लेने के बहाने कुछ लोग उसके घर पहुंचे। लीलावती की मानें तो जैसे ही उसने दरवाजा खोला एक आरोपी ने तमंचे से गोली मार दी। सिर पर छर्रा लगने से घायल लीलावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी तहरीर पर गांव के ही कल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस कल्लू को घटना के तीसरे दिन ही जेल भेज चुकी है। इसके बाद मंगलवार रात पुलिस ने अमरनाथ पुत्र दुलारे निवासी धोबियन का पूरा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ एसएन पाठक की पूछताछ में अमरनाथ ने बताया कि लीलावती की बहू मैना से उसका अनैतिक संबंध था। लीलावती के बेटे हरिओम को गोली मारने के लिए ओसा निवासी अपने साथी रोशन के साथ मिलकर उसने 20 हजार रुपये में दो शूटर बुलाए थे। उस रात दरवाजा लीलावती ने खोल दिया। ऐसे में हरिओम के बजाए गोली भी लीलावती को ही लग गई। पुलिस ने अमरनाथ को शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया है। रोशन गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

----
इनका कहना है
‘अमरनाथ का वृद्धा की बहू से अवैध संबंध था। वृद्धा के बेटे को मारने के लिए उसने दो शूटर भेजे थे। शूटरों ने धोखे में वृद्धा को गोली मार दी। आरोपी अमरनाथ को जेल भेज दिया गया है। उसका एक साथी भी गिरफ्तार है। दोनों शूटरों की तलाश कराई जा रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चिदानंद पाठक-सीओ, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed