फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव

जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव

Fri, 08 Feb 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
नोट: फोटो भी है---
-------------------

खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्रेया को पुरस्कार
0 जेटी डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्राओं को मिले पदक
प्रयागराज, 7 फरवरी। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बीए एवं बीकॉम में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राओं को शैक्षिक पद प्रदान किए गए और अन्य क्रियाकलापों के लिए भी पुरस्कृत किया गया।
खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीए प्रथम वर्ष की श्रेया तिवारी को ‘श्रीमती कृष्णामल्लिक चल बैजयंती’ से सम्मानित किया गया। वहीं, काजल सिंह, जूही त्रिपाठी एवं तनु श्रीवास्तव को क्रमश: बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान और सिद्धि पांडेय, प्रतिमा मधेशिया एवं मनीषा सिंह को क्रमश: बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पदक दिए गए। साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में बीए तृतीय वर्ष की तनु श्रीवास्तव को द्वितीय स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष की मनीषा सिंह को तृतीय स्थान एवं संध्या द्विवेदी को पांचवां स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय, विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्र बाला शर्मा, एनसीजेडसीसी के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर एवं समारोह के अध्यक्ष डॉ. कल्याण कुमार घोष ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ वार्षिकोत्सव की शुरुआत की। वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘खिड़की’ (ममता कालिया), ‘चमड़े का अहाता’ (दीपक शर्मा) एवं ‘तर्पण’ (उषा यादव) नाटक की प्रस्तुति रही। प्राचार्य डॉ. कमला दुबे ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। सांस्कृतिक सचिव डॉ. अंशुमाला मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन एवं डॉ. मीनाक्षी यादव ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed