{"_id":"5c17ae18bdec2256f32194c4","slug":"111545055768-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए विशेषज्ञ तैयार करेंगे बदले पैटर्न का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए विशेषज्ञ तैयार करेंगे बदले पैटर्न का पेपर
Updated Mon, 17 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए विशेषज्ञ तैयार करेंगे बदले पैटर्न का पेपर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में विशेषज्ञों का नया पैनल तैयार
पीसीएस मुख्य परीक्षा और पेपरों की गुणवत्ता में सुधार होगी चुनौती
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में नए विशेषज्ञों का पैनल तैयार कर लिया गया है। हालांकि नए विशेषज्ञों के सामने कई चुनौतियां हैं। उन्हें बदले पैटर्न पर पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का पेपर तैयार करना होगा। साथ ही अन्य परीक्षाओं के पेपर की गुणवत्ता में सुधार भी लाना होगा।
आयोग ने विशेषज्ञों का नया पैनल तैयार करने के लिए 29 सितंबर को आवेदन मांगे थे। आवेदन 57 विषयों के लिए मांगे गए थे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने विशेषज्ञों का नया पैनल तैयार कर लिया है। इस बार पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा आईएएस परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जाएगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा के नए पैटर्न के आधार पर पेपर तैयार करने के लिए जिम्मेदारी अब विशेषज्ञों के नए पैनल पर होगी। आयोग ने विशेषज्ञ के पैनल में उन्हें शामिल किया हैं, जिनके पास किसी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज या मेडिकल कॉलेज में कम से कम दस साल का अनुभव है।
अब इन्हीं अनुभवी विशेषज्ञों को आईएएस परीक्षा की तर्ज पर पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का पेपर तैयार करना है। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों से आयोग की ज्यादातर परीक्षाओं में गलत सवाल पूछे जाने को लेकर विवाद होता रहा है। आयोग के विशेषज्ञों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। गलत सवाल पूछे जाने के तमाम मामले सुप्रीम कोर्ट तक गए। ऐसे में पेपर की गुणवत्ता में सुधार करना भी विशेषज्ञों के नए पैनल के लिए बड़ी चुनौती होगी।