{"_id":"5b92dfde867a550139683760","slug":"111536352222-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में कम हो गए 8.51 लाख परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में कम हो गए 8.51 लाख परीक्षार्थी
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवेदन तिथि बढ़ाई फिर भी
कम हो आठ लाख परीक्षार्थी
0 2018 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में 66.39 लाख पंजीकृत थे, इस बार 57.88 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि छह सितंबर को बीत गई, पहले यह तिथि 20 अगस्त थी। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार 2019 की परीक्षा के लिए 57.88 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि, 2018 में इनकी संख्या 66.39 लाख थी। ऐसे में इस बार 8.51 लाख की कमी दर्ज की गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि पहले 20 अगस्त थी, लेकिन तब तक 56.46 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। छात्र-छात्राओं की कम संख्या को देखते हुए तिथि बढ़ाकर छह सितंबर कर दी गई। इसके बाद 1.42 लाख छात्रों की वृद्धि हुई। आंकड़ों के अनुसार इस बार हाईस्कूल में 32.3 लाख एवं इंटरमीडिएट में 25.85 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। वहीं 2018 की बोर्ड परीक्षा में 66.39 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इसमें हाईस्कूल में 36.56 लाख और इंटरमीडिएट में 29.83 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
प्रधानाचार्यों का कहना है कि आधार कार्ड अनिवार्य किए जाने के बाद दो जगह से आवेदन करने वाले बोगस छात्र कम हुए हैं। इसी के चलते इस बार आवेदन करने वालों की संख्या 57.88 लाख पहुंची है। वहीं 2017 में हाईस्कूल में 34.05 लाख एवं इंटरमीडिएट में 26.56 लाख कुल 60.61 लाख ने आवेदन किया था। 2016 में हाईस्कूल में 37.49 तथा इंटर में 30.43 कुल 6793034 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।