{"_id":"5b44e11e4f1c1b0b278b5a47","slug":"111531240734-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदाकर्मियों के उत्पीड़न पर बिजली कर्मचारी संघ ने चेताया
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की इलाहाबाद इकाई की बैठक में मंगलवार को पांच माह से संविदा कर्मचारियों का मानदेय भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जताई गई। संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जवाहर लाल विश्वकर्मा ने बताया कि ईपीएफ का रखरखाव भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। विभिन्न खंडों में लेबर सप्लाई एजेंसियां कर्मचारियों को अलग-अलग मानदेय भुगतान कर रही हैं। नगरीय विद्युत वितरण खंड नैनी के अधिशासी अभियंता ने आठ संविदा कर्मचारियों का पूरे माह का मानदेय काट लिया है। तीन वर्ष से कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है। इस तरह उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं का द्विपक्षीय वार्ता के आधार पर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो अधीक्षण अभियंताओं के कार्यालय के समक्ष ध्यानाकर्षण आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष डीपी ओझा, प्रकाश चंद्र यादव, योगेंद्र तिवारी, राम कुशल, वासुदेव यादव, दीपक सिंह उपस्थित थे।