{"_id":"59ca6da04f1c1bc0538b483f","slug":"111506438560-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से वाकिफ हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से वाकिफ हुए छात्र
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
00 फोटो भी है 00
प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से वाकिफ हुए छात्र
जिला विज्ञान क्लब की ओर से कर्नलगंज इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक व्याख्यान
मॉडल, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं, विजेताओं का हुआ सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जिला विज्ञान क्लब की ओर से मंगलवार को कर्नलगंज इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक व्याख्यान एवं छात्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के सहयोग से ‘प्लास्टिक व अन्य नान डिग्रेडिबिल तथा बायो डिग्रेडिबिल एवं मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित डिस्पोजल और प्रबंधन’ विषय पर हुए व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्रों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान मॉडल, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। मॉडल प्रतियोगिता में अमित शर्मा, रविंद्र गुप्ता, प्रदुम्न कुमार सिंह, पोस्टर में अमित शर्मा, सचिन यादव, श्रेयांश मिश्रा एवं भाषण प्रतियोगिता में विकास मिश्रा, अमन शुक्ला, आशीष कुमार क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पोस्टर में अजीत वर्मा एवं प्रदुम्न कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिले। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके पहले क्लब के समन्वयक डॉ.धमेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जिले में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हो रहे प्रयासों के बारे में बताया। छात्रों से भी इसमें सहयोग की अपील की। अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.डीडी सिंह ने नान डिग्रेडिबिल, बायो डिग्रेडिबिल एवं मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग रखकर निस्तारण के तरीके बताए। अध्यक्षता कर रहे इविवि में रसायन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.एमसी चट्टोपाध्याय ने ग्रीन हाउस गैस एवं क्लोरोप्लोरो कार्बन से प्रकृति को हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी। संचालन डॉ.लालजी यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी ने किया।