फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जीएसटी की खामियों पर एक्साइज कमिश्नर से मिले व्यापारी

जीएसटी की खामियों पर एक्साइज कमिश्नर से मिले व्यापारी

Fri, 08 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी की खामियों पर एक्साइज कमिश्नर से मिले व्यापारी
जीएसटी की खामियों पर एक्साइज कमिश्नर से मिले व्यापारी
विज्ञापन

0 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति की ओर से सौंपा गया ज्ञापन
इलाहाबाद। जीएसटी की खामियों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के बैनर तले व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एक्साइज कमिश्नर से मिला। व्यापारियों ने एक जुलाई से लागू जीएसटी की तमाम खामियां गिनाईं और कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा।

व्यापारियों ने कहा कि आईडी पासवर्ड उन्हें आजतक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। महज 15 फीसदी व्यापारियों को ही प्रदेश भर में पासवर्ड मिल सके हैं। कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी नंबर का सर्टिफिकेट मिल गया। उसके बाद व्यापारियों ने माल की खरीद-फरोख्त कर ली एवं फार्म 3बी भरने के लिए पोर्टल पर गए तो वहां नंबर ब्लॉक मिला। ऐसे में व्यापारी अपना रिटर्न नहीं भर पा रहे हैं। सर्वर भी धीमा चल रहा है। व्यापारियों ने कहा कि जिन कारोबारियों के आईडी, पासवर्ड नहीं आए हैं, ऐसे लोगों को हेल्प डेस्क से बताया गया कि नया रजिस्ट्रेशन करवा लें। बहुत से व्यापारियों ने नया रजिस्ट्रेशन भी करवाया। उन्हें उसी दिन से पंजीयन मिला, जबकि उनकी फर्म पुरानी है। 30 जून के पहले का स्टॉक कहा जाएगा। जुलाई के रिटर्न का क्या होगा। इस समस्या का समाधान अब तक नहीं किया गया है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान केके अग्रवाल, संतोष पनामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed