फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पंडित दीन दयाल स्कूल, निजी स्कूल

पंडित दीन दयाल स्कूल, निजी स्कूल

Thu, 06 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल स्कूल, निजी स्कूल
बहरिया, मेजा में खुले पंडित दीन उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज
विज्ञापन

0 प्रथम वर्ष में कक्षा छह एवं नौ में सितंबर तक होंगे प्रवेश
0 मानदेय पर रखे जाएंगे सेवानिवृत्त शिक्षक, 31 तक कर सकेंगे आवेदन
इलाहाबाद। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज बहरिया के कमला नगर एवं मेजा के समहन उरुवां में खोले गए हैं। इन विद्यालयों में प्रथम वर्ष में केवल कक्षा छह एवं नौ में छात्र-छात्राओं को सितंबर तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विद्यालय में पठन-पाठन के लिए छह सहायक अध्यापक हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान के लिए नियुक्ति किए जाएंगे।
डीआईओए आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक दोनों माडल इंटर कॉलेज के संचालन के लिए वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज से एक-एक अध्यापक संबंद्ध किए गए हैं। नवीन भर्ती प्रक्रिया में समय काफी लगने के कारण इन विद्यालयों में राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सेवानिवृत्त अध्यापकों से छह सहायक अध्यापकों की व्यवस्था की जाएगी, जिन्हें मानदेय के आधार पर 31 जुलाई तक रखा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस के मुताबिक ऐसे सेवानिवृत्त शिक्षक 12 जुलाई तक आवेदन पत्र उनके कार्यालय में जमा कर सकते हैं। सेवायोजित होने वाले अध्यापकों के मानदेय का आंगणन उनके द्वारा प्राप्त अंतिम वेतन तथा प्राप्त पेंशन केअंतर को मानकर निर्धारित किया जाएगा। मानदेय का भुगतान राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे का पालन नहीं
इलाहाबाद। स्वच्छ वसुंधरा सोसाइटी ने निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस कोटा का पालन न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को एडीएम अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि इन स्कूलों में कोटा ऑनलाइन करने और लाटरी पद्धति से गरीबों के बच्चों को प्रवेश देने का आदेश है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। अब स्कूलों में प्रवेश खत्म बताए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। इसमें विवेक अग्रवाल, चंद्रशेखर वैश्य, विक्रांत यादव, मोहम्मद इरफान, राजीव सिंह, आशीष कुमार तिवारी, रामजी यादव, संतोष मिश्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed