फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11 bodies buried in the sand were found at Phaphamau Ghat, pyres were decorated till late night,

बारिश से बढ़ी दुश्वारियां: फाफामऊ घाट पर रेत में दफन 11 शव बाहर निकले, हिंदू रीति से किया गया अंतिम संस्कार

Tue, 22 Jun 2021 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 12:24 AM IST
सार

बढ़ते जलस्तर से गंगा में हो रही कटान से फाफामऊ श्मशान घाट पर दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बारिश के साथ ही यहां इन दिनों सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं कोरोना काल में दफनाए गए शव।

विज्ञापन
11 bodies buried in the sand were found at Phaphamau Ghat, pyres were decorated till late night,
prayagraj news : गंगा में फिर दो शव मिले। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बढ़ते जलस्तर से गंगा में हो रही कटान से फाफामऊ श्मशान घाट पर दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बारिश के साथ ही यहां इन दिनों सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं कोरोना काल में दफनाए गए शव। सोमवार को फाफामऊ घाट पर बारिश और कटान से रेत में दफनाए गए 11 शवों के निकलने से लोग सकते में आ गए। यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है। देर रात तक हिंदू रीति से इन शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। इसी के साथ अब तक रेत से निकलने वाले शवों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

विज्ञापन

11 bodies buried in the sand were found at Phaphamau Ghat, pyres were decorated till late night,
prayagraj news : गंगा में मिले लावारिश शव का अंतिम संस्कार करते नगर निगम के पार्षद कमलेश तिवारी। - फोटो : prayagraj

बारिश से रेती हटने के साथ ही गंगा में तेजी से कटान हो रही है। सोमवार को कटान का दायरा और बढ़ गया। इससे रेत में दबे कई और शव बाहर दिखने लगे। गंगा तट से कुछ फीट की दूरी पर ही कई शवों के मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन की चिंता बढ़ गई। दोपहर से शाम तक फाफामऊ घाट पर मजदूरों की मदद से रेती से 11 शव निकलवाए गए। एक साथ इतने शवों के मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन को वाहनों से करीब 50 मन से अधिक लकड़ी मंगानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 bodies buried in the sand were found at Phaphamau Ghat, pyres were decorated till late night,
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर हो रही कटान के कारण शव पानी में बह जा रहे हैं। - फोटो : prayagraj
जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कर्मियों की मदद से सभी शवों पर गंगा जल डलवाया गया। इसके बाद एक साथ चिताएं लगवाईं। कफन और रामनामी के अलावा घी और राल मंगाकर सभी शवों का देर रात तक अंतिम संस्कार कराया जा सका। जोनल अधिकारी ने ही सभी शवों का श्राद्ध किया और मुखाग्नि दी। इस घाट पर अभी और शवों के दबे होने की बात कही जा रही है। उधर, प्रशासन हर कोशिश है कि एक भी शव कटान की वजह से गंगा में बहने न पाएं। समय रहते शवों को रेत से बाहर निकाल कर विधिवत अंतिम संस्कार कराया जाए, ताकि प्रदूषण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed