फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11.51 lakhs of money stolen by ATM from Gastric in Prayagraj

प्रयागराज में गैसकटर से एटीएम काटकर 11.51 लाख की चोरी

Thu, 30 May 2019 06:37 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 May 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
11.51 lakhs of money stolen by ATM from Gastric in Prayagraj
atm prayagraj - फोटो : प्रयागराज
कर्नलगंज में एक बार फिर एटीएम चोर गिरोह ने बड़ी वारदात अंजाम दी। बुधवार भोर में सलोरी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर 11.51 लाख रुपये उड़ा ले गए। सूचना पर एसएसपी समेत तमाम अफसरों मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी के फील्ड अफसर की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


सलोरी में संगम चौराहे के पास रहने वाले आरआर गुप्ता के मकान में निचले तल पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम स्थित है। एटीएम की देखरेख एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी कंपनी की ओर से किया जाता है। कंपनी की ओर से गोविंदपुर निवासी अल्पनारायण को सफाई के लिए रखा गया है। जिस पर रात में एटीएम का शटर लॉक करने और सुबह शटर खोलकर भीतर की साफ-सफाई का जिम्मा है। उसका कहना है कि बुधवार सुबह 6.30 बजे के करीब वह सफाई करने पहुंचा। शटर उठाकर वह भीतर दाखिल हुआ तो एटीएम की हालत देख उसके होश उड़ गए। उसे गैस कटर से काटा गया था और भीतर रखा कैश गायब था।
विज्ञापन


उसकी सूचना पर सुपरवाइजर नंदकिशोर और फील्ड अफसर राजदेव के साथ ही बैंक अफसर पहुंच गए। जानकारी मिली तो सीओ व इंस्पेक्टर कर्नलगंज के साथ एसएसपी अतुल शर्मा भी पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने एजीएस कंपनी के कर्मचारियों से एक-एक कर पूछताछ की। साथ ही आसपास के लोगों से भी बातचीत की। जांच पड़ताल के बाद एजीएस कंपनी कर्मचारियों ने बताया कि एटीएम से 11.51 लाख रुपये चोरी गए हैं। चोर नगदी समेत पूरा कैशबॉक्स ही उठा ले गए। मामले में फील्ड अफसर राजदेव की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11.51 lakhs of money stolen by ATM from Gastric in Prayagraj
atm prayagraj - फोटो : प्रयागराज

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि बदमाशों ने वारदात से पहले न सिर्फ एटीएम केबिन में लगा सीसीटीवी कैमरा डिसकनेक्ट कर दिया था। बल्कि केबिन के बाहर कुछ दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी दीवार की तरफ मोड़ दिया था। जांच पड़ताल में यह भी पता चला कि यह काम रात सवा दो बजे के आसपास किया गया। जिससे माना जा रहा है कि इसके बाद ही घटना अंजाम दी गई। 

11.51 lakhs of money stolen by ATM from Gastric in Prayagraj
atm prayagraj - फोटो : प्रयागराज

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। सूत्रों की मानें तो एक मकान में लगे कैमरे की फुटेज से पुलिस को अहम क्लू मिले। इसमें भोर में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से कुछ लोग जाते दिखे हैं। इससे पहले एटीएम के पास दो लोग इधर-उधर घूमते भी नजर आए हैं। माना जा रहा है कि यह दोनों केबिन में एटीएम काटने घुसे बदमाशों के साथी थे जो घटना के वक्त बाहर खड़े थे। 


गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये उड़ाए गए हैं। घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि इसमें कोई शातिर गिरोह शामिल है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
अतुल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed