फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   108, 102 ambulance drivers strike, stray patients

108, 102 एंबुलेस चालकों की हड़ताल, भटके मरीज

Tue, 27 Jul 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 12:34 AM IST
सार

  • सात सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए हुए एकजुट, परेड मैदान में खड़ी कीं 80 एंबुलेंस

विज्ञापन
108, 102 ambulance drivers strike, stray patients
prayagraj news : हड़ताल के चलते खड़ीं एम्बुलेंस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सात सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए 108 और 102 एंबुलेंस चालक सोमवार को हड़ताल पर रहे। रविवार रात 12 बजे से सेवाएं बाधित की गईं। एंबुलेंस चालकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी सेवाओं के लिए हड़ताल से मुक्त दस एंबुलेंस से जरूरतमंदों को राहत नहीं मिली। परेड मैदान पर 80 एंबुलेंस खड़ी कर चालकों समेत अन्य कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय दिया। सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति की जानकारी थी, लेकिन किसी ने बातचीत की पहल नहीं की। 
विज्ञापन


जिले में कुल 96 एंबुलेंस हैं। इनमें मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 सेवा के तहत 42, महिलाओं और बच्चों के लिए 102 सेवा की 51 तथा तीन एएलएस एंबुलेंस शामिल हैं। हड़ताली चालकों के मुताबिक छह एंबुलेंस खराब होने के कारण गैराज में खड़ी हैं। दस एंबुलेंस को मानवीय आधार पर गंभीर मरीजों के लिए हड़ताल से मुक्त रखा गया।
विज्ञापन


सोमवार को दिन भर एंबुलेंस हड़ताल का असर साफ दिखा। मरीज, तीमारदार भटकते रहे। कंट्रोल रूप ने भी 50 फीसदी कॉल अटेंड कीं, सेवाएं 99 फीसदी बाधित रही। एंबुलेंस चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के आह्वान पर जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने अनिश्चित हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा के मुताबिक हम एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से मुक्त कराना चाहते हैं। वेतन, भत्ते समेत सात सूत्री मांगों पर शासन, प्रशासन और कंपनी के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोरोना काल में एंबुलेंस चालकों समेत अन्य स्टॉफ की सेवाओं को दरकिनार कर सिर्फ शोषण किया जा रहा है। हम हक मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। एंबुलेंस के पहिए नहीं हिलेंगे।


परेड मैदान पर हुई सभा में वक्ताओं ने एकजुटता का संकल्प दोहराया। इस मौके पर बंशीधर मिश्रा, विमल मिश्रा, सुखपाल, सुरेंद्र कुशवाहा, अशोक पटेल, नितेश, आनंद, रामबाबू, अंकित मौर्या, विनोद कुमार पाल समेत अन्य एंबुलेंस चालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed