फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मोदी सरकार ही सिर्फ दलितों की हितैषी, बाकी सब कर रहे दोहन

मोदी सरकार ही सिर्फ दलितों की हितैषी, बाकी सब कर रहे दोहन

Tue, 02 Apr 2019 02:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ही सिर्फ दलितों की हितैषी, बाकी सब कर रहे दोहन
फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं उन्नाव विधायक बीएल दिवाकर ने कहा कि सिर्फ मोदी सरकारी ही दलितों की सच्ची हितैषी बाकी सभी पार्टियों ने दलितों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर उनका दोहन किया है। मोदी सरकार ने ही उन्हें हक दिलाने की पहल की। उनके लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई, जिसका लाभ करोड़ों लोगों को मिला। आज दलित समाज भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार ने हर गरीब दलित परिवार को आंबेडकर फाउंडेशन के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने की अलग से व्यवस्था की है। सम्मेलन को उन्नाव से आए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामचंद्र कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने पुलवामा में शहीद जवानों का बदला लेने के लिए पीओके में की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


शीशगढ़ पूर्व चेयरमैन अध्यक्ष और सात सभासदों ने थामा कमल
सम्मेलन में शीशगढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मंजूर अहमद रहमानी, सात मौजूदा सभासद कमर अली, तंजीब अहमद, आमिर अहमद, मकसूद रहमानी, माशूर अहमद, गुलफाम अंसारी, अतीक अहमद और पूर्व सभासद हरप्रसाद शर्मा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सबको भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed