फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मायावती के खिलाफ मुकदमे में परिवादी तलब

मायावती के खिलाफ मुकदमे में परिवादी तलब

Sat, 23 Feb 2019 08:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
मायावती के खिलाफ मुकदमे में परिवादी तलब
मायावती के खिलाफ मुकदमे में परिवादी तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहित कई बसपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले परिवादी को तलब किया है। कोर्ट ने परिवादी अरविंद पांडेय को हाजिर होकर बताने के लिए कहा है कि जब इस मामले में अभी तक परिवादी का धारा 200 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज नहीं है तो क्या स्पेशल कोर्ट को इसमें सुनवाई का क्षेत्राधिकार है। यदि क्षेत्राधिकार है तो परिवादी अपना बयान दर्ज कराए। मामले की सुनवाई आठ मार्च को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है। अरविंद पांडेय ने मायावती, सतीश चंद्र मिश्र, रामअचल राजभर, नसीमुद्दीन आदि के खिलाफ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की नाबालिग पुत्री, मां और पत्नी तथा मंत्री स्वाती सिंह के बारे में अपशब्द कहने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में कोतवाली प्रतापगढ़ में परिवाद दर्ज कराया है। इसकी पत्रावली अंतरित होकर स्पेशल कोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed