फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डिप्टी सीएम और विधायकों ने खाए खूब हिचकोले

डिप्टी सीएम और विधायकों ने खाए खूब हिचकोले

Sat, 17 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी  सीएम और विधायकों ने खाए खूब हिचकोले
डिप्टी सीएम और विधायकों ने खूब खाए हिचकोले
विज्ञापन

0 केशव ने फूलपुर तो मेयर ने प्रयागराज संसदीय क्षेत्र की बाइक यात्रा में की शिरकत
0 लखनऊ से आई टीम ने दोनों संसदीय क्षेत्र में हुए कार्यक्रम का लिया जायजा
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश बाइक यात्रा में डिप्टी सीएम समेत तमाम विधायकों ने शहर की सड़कों पर खूब हिचकोले भी खाए। सबसे खराब स्थिति अल्लापुर क्षेत्र में रही। यहां सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और इधर उधर फैली गिट्टी एवं बजरी के चलते बाइक सवारों को परेशानी हुई। अलोपीबाग फ्लाई ओवर के पास दो बाइक सवार फिसल कर गिर भी गए।
तकरीबन आठ किलोमीटर की कमल संदेश बाइक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपाई शामिल हुए। हर्षवर्धन चौराहे से बाइक रैली दिन में तकरीबन डेढ़ बजे निकली। जो अलोपीबाग मंदिर, मटियारा रोड, लेबर चौराहा, कुन्दन गेस्ट हाउस, बालसन चौराहा, आनन्द भवन, विश्वविद्यालय यूनियन भवन के सामने, लक्ष्मी टाकीज, नेतराम चौराहा, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर होते हुए सुभाष चौराहे पर दिन में 2.30 बजे पहुंची। अल्लापुर में लालता स्वीट एवं अन्य इलाकों में डिप्टी सीएम के साथ विधायक संजय गुप्ता, प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी आदि ने बुलेट और बाइक में खूब हिचकोले भी खाए। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र की शहर पश्चिमी विधानसभा के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह एवं सोरांव के विधायक जमुना प्रसाद सरोज नहीं दिखे। जबकि पार्टी की ओर से निर्देश दिया गया था कि स्थानीय विधायक रैली में जरूर उपस्थित हों। वहीं दूसरी ओर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, मेजा की विधायक नीलम करवरिया आदि ने प्रयागराज संसदीय क्षेत्र में निकली बाइक संदेश यात्रा में शिरकत की। हालांकि यह यात्रा यमुना पार के ही विभिन्न इलाकों से गुजरी। इसमें भी काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता जुटे। इन दोनों ही संसदीय क्षेत्र में लखनऊ से आई पार्टी की टीम ने भी कार्यक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन

जाम मेें फंसा डिप्टी सीएम का काफिला
0 हर्षवर्धन चौराहां पहुंचने के पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला जाम में भी फंसा। खुद केशव मौर्य ने इस बात की तसदीक परेड ग्राउंड में आयोजित सभा में की। कहा कि जाम की वजह से उन्हें अपने आवास से यहां पहुंचने में 40 मिनट का समय लगा। जाम की वजह से हर्षवर्धन चौराहे से पहले ही केशव अपने वाहन से उतर गए और पैदल ही मंच तक गए। इस दौरान वहां सेल्फ़ी लेने वाले कार्यकर्ताओं की वजह से मंच पर उनका संतुलन भी बिगड़ गया, लेकिन उनके सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तत्काल संभाल लिया। इसी तरह सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर भी मंच पर काफी संख्या में कार्यकर्ता चढ़ गए। इस वजह से मंच हिलने लगा तो केशव ने कार्यकर्ताओं से अपील कि वे मंच से उतर जाएं। सभा में रवि केसरवानी, माया द्विवेदी, डा. कीर्तिका अग्रवाल, रामलोचन साहू, राघवेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र चौधरी, श्याम चंद्र, कुशाग्र श्रीवास्तव, अमित आलोक, सचिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed