फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संविधान के दायरे में बनेगा मंदिर

संविधान के दायरे में बनेगा मंदिर

Sat, 03 Nov 2018 09:36 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
संविधान के दायरे में बनेगा मंदिर
संविधान के दायरे में रहकर
विज्ञापन

बनेगा राम मंदिर: सिद्धार्थ नाथ
-स्वास्थ्य मंत्री ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर(कौशाम्बी)। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि संविधान के दायरे में रहकर ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। कहा अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 2019 में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की जरूरत है। इसलिए सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने में पूरी तन्मयता से जुट जाएं।
स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को ओसा स्थित कांशीराम अतिथि गृह में आयोजित भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में भाजपा की सरकार में ही पूरी भव्यता के साथ राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा राम मंदिर के मुद्दे पर फिर से आंदोलन चलाए जाने की बात पर कहा कि आरएसएस इस मुद्दे पर क्या करता है? इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। इससे पहले बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई पुख्ता उम्मीदवार नहीं है, जबकि भाजपा के पास प्रोडक्ट और नेटवर्क दोनों है। 2019 के आम चुनाव में अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी सरकार बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और हर रोज समीक्षा करें। कार्यकर्ता और पदाधिकारी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed