फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   68500 शिक्षक भर्ती से संबंधित खबरें

68500 शिक्षक भर्ती से संबंधित खबरें

Mon, 03 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
68500 शिक्षक भर्ती से संबंधित खबरें
दिन में प्रदर्शन, शाम को मनाया जश्न
विज्ञापन

0 6127 अभ्यर्थियों को जिला आवंटन से मिली राहत
0 पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने भी सीएम को लिखा था पत्र
इलाहाबाद। सहायक अध्यापक भर्ती मामले में 6127 अभ्यर्थियों को जिला आवंटन के बाद दिन भर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थी शाम को जश्न में डूब गए। उधर, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 6127 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाने की मांग की थी।
अभ्यर्थियों को आशंका थी कि सरकार उन्हें भर्ती करने के लिए भले ही तैयार हो गई हो लेकिन नियुक्ति में हीलाहवाली हो सकती है। इस आशंका पर चयनित अभ्यर्थी रविवार को भी दिन भर शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे और मांग पर अड़े रहे हैं कि सरकार उनकी नियुक्ति के लिए जिला आवंटन की प्रक्रिया तत्काल पूरी करे। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों संजीव मिश्र, मोनी, अंजना, पीयूष शुक्ल, संदीप त्रिपाठी आदि को शाम को सूचना मिली कि शासन ने जिला आवंटन की सूची जारी कर दी है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते जश्न मनाना शुरू कर दिया। उधर, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भी मुख्यमंत्री कोपत्र लिखकर अनुरोध किया था कि बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद हुई भर्ती में आरक्षण को बनाए रखते हुए जो सवर्ण अभ्यर्थी चयनित हुए हैं और जिनका नाम सूची में प्रकाशित हुआ है, उन्हें रिक्त सीटों के सापेक्ष नियुक्ति प्रदान की जाए। पूर्व सांसद ने संबंधित अधिकारियों को भी पत्र लिखकर कहा था कि अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिली तो कांग्रेस पार्टी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन

00
दो दिन में 401 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग
इलाहाबाद। सहायक अध्यापक भर्ती के तहत इलाहाबाद के 415 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग डायट में चल रही है। काउंसलिंग के दूसरे दिन रविवार को 176 अभ्यर्थियों ने डायट में रिपोर्ट की और अभिलेखों का सत्यापन कराया। इस तरह दो दिनों में कुल 401 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करा ली है। सोमवार को भी डायट में काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को पांच सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मार्कशीट में खुद किया संशोधन, पकड़ा गया
इलाहाबाद। सहायक अध्यापक भर्ती के तहत डायट में जारी काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। रविवार को लवकुश सोनकर नाम के अभ्यर्थी के शैक्षिक अभिलेखों की जांच के दौरान पाया गया कि उसने इंटरमीडिएट की मार्कशीट पर खुद ही संशोधन कर दिया। उसने अपने नाम की स्पेलिंग में संशोधन किया था। पकड़े जाने पर उसे वापस भेज दिया गया और कहा गया कि यूपी बोर्ड कार्यालय से संशोधन कराकर आए, इसके बाद नियुक्ति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed