{"_id":"5b8c42be42c792462f5eb412","slug":"101535918782-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स के बाद अब प्रोफेसरों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स के बाद अब प्रोफेसरों की भर्ती
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ नर्स के बाद अब प्रोफेसरों की भर्ती
0 यूपीपीएससी ने जारी किया इंटरव्यू का कार्यक्रम
इलाहाबाद। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब प्रोफेसरों की भर्ती होने जा रही है। प्रोफेसर पद के तकरीबन आधा दर्जन पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आयोग के ओर से जारी किए गए साक्षात्कार कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को प्रोफेसर फार्माकोलॉजी, 18 सितंबर को प्रोफेसर बायोकेमेस्ट्री और 19 सितंबर को प्रोफेसर फिजियोलॉजी पद के लिए इंटरव्यू होंगे। साक्षात्कार सुबह नौ बजे से होगा। संयुक्त सचिव दया शंकर पांडेय के अनुसार अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार पत्र एवं अन्य जरूरी अभिलेखों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होना है। अभ्यर्थियों को संबंधित विषये ंमें एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तीन वर्ष के शैक्षिक अनुभव धारित करने का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा, जो किसी सक्षम अधिकारी ओर से निर्गत किया गया और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिहस्ताक्षरित हो।