फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दलित महिला अफसर को अपमानित करने में छह पर केस दर्ज

दलित महिला अफसर को अपमानित करने में छह पर केस दर्ज

Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
दलित महिला अफसर को अपमानित करने में छह पर केस दर्ज
मंझनपुर (कौशाम्बी)। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दलित होने की वजह से बर्तन में पानी नहीं देने के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में तीन ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, वीडीओ और कोटेदार शामिल हैं। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा ने बताया कि डीपीआरओ के निर्देश पर मंगलवार को वह विकास कार्यों की समीक्षा करने सदर ब्लॉक के अंबावां पूरब गांव गई थीं। वहां उनकी बॉटल का पानी खत्म हो गया। इस पर उन्होंने वहां मौजूद जिम्मेदारों से पानी मांगा। सभी ने दलित होने की वजह से बर्तन में पानी देने से इनकार कर दिया। अफसर के मुताबिक मौजूद ग्रामीणों से पानी मांगा तो उन्हें भी इशारा करके मना कर दिया गया। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने साफ कह दिया कि बर्तन में पानी देने से बर्तन अशुद्ध हो जाएगा। पानी नहीं मिलने की वजह से अफसर की तबीयत बिगड़ गई थी। बुधवार को पीड़ित अफसर ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने अंबावां पूरब ग्राम प्रधान शिवसंपत, सेक्रेटरी रविदत्त मिश्र, बीडीसी झल्लर तिवारी, कोटेदार राजेश सिंह, भइला मकदूमपुर प्रधान पति पवन यादव व संइबसा प्रधान अंसार अली के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति निश्पृश्यता अधिनियम के तहत नगर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। एसपी ने बताया कि प्रकरण की बारीकी से जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पीड़ित महिला अफसर ने अंग्रेजी में तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस इसे ठीक तरीके से पढ़ नहीं पाई। छह की जगह तीन आरोपियों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय ने बाकायदा बयान दिया कि तीन के खिलाफ ही केस दर्ज हुआ है। बाद में सीओ को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एफआईआर निरस्त करवाकर दूसरा केस दर्ज कराया। इस लापरवाही से साफ है कि कोतवाली पुलिस अंग्रेजी समझ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed