फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसआरएन में एमआरआई जांच ठप

एसआरएन में एमआरआई जांच ठप

Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एसआरएन में एमआरआई जांच ठप
एसआरएन में एमआरआई जांच ठप
विज्ञापन

कमरे में छत से टपक रहा पानी, सीलिंग फूली, भटक रहे मरीज
इलाहाबाद। एसआरएन अस्पताल में एमआरआई जांच ठप होने से मरीज परेशान हैं। एमआरआई कक्ष की छत से पानी टपक रहा है। इस कारण जांच करना संभव नहीं हो पा रहा है। कमरे में यूं ही पानी टपकता रहा तो करीब 15 करोड़ की लागत वाली एमआरआई मशीन भी खराब हो सकती है।
एसआरएन के पुराने भवन में एमआरआई मशीन स्थापित है। बुधवार को सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों ने एमआरआई कक्ष में पानी टपकने की शिकायत की। पानी से हाल ही में कराई गई सीलिंग भी खराब हो रही है। अचानक एमआरआई जांच ठप से होने से दूर-दूर से आए मरीज परेशान हो गए।
विज्ञापन

एमआरआई कक्ष में पानी के टपकने से करीब 15 करोड़ की लागत वाली मशीन खराब होने का खतरा बढ़ गया है। सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने आननफानन में एमआरआई कक्ष से पानी निकलवाया। उस स्थान पर बाल्टियां रखी गईं, जहां पानी टपक रहा था। तमाम प्रयास के बाद जानकारी हुई कि ऊपरी तल पर हो रहे निर्माण कार्य के दौरान छत और दीवार के रास्ते पानी एएमआरआई कक्ष में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एमआरआई जांच न होेने से अपने ढाई वर्ष के बच्चे को लेकर कोरांव से आए सत्तू और मीता मायूस हुए। वहीं सिर में दर्द की शिकायत होने पर डॉक्टर की सलाह पर एमआरआई कराने आए छिबहिना के सत्येंद्र कुमार निजी सेंटर में जाने को मजबूर हुए। अन्य मरीज एमआरआई कक्ष बंद देखकर लौट गए।
उल्लेखनीय है कि एसआरएन अस्पताल के सर्जिकल और मेडिसिन स्टोरों में बारिश का पानी भर जाने से लाखों की दवाएं और रूई-पट्टी खराब हो गई थी। फिलहाल वहां पानी निकालकर दवाएं अन्यत्र रखी गई हैं। अस्पताल प्रशासन नुकसान का आकलन करा रहा है। पांच दिन बाद वार्डों में दवाओं की आपूर्ति की गई।

-वर्जन-
निर्माण कार्य की वजह से पानी एमआरआई कक्ष के बगल टपका था। सफाई करा दी गई है। मशीन पूरी तरह सुरक्षित है। टेक्नीशियन के दो दिन छुट्टी पर जाने के कारण एमआरआई जांच नहीं हो सकी। शुक्रवार से जांच कार्य शुरू होगा।
डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी, एसआरएन अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed