{"_id":"5af305ee4f1c1b87648b6976","slug":"101525876206-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.89 लाख रुपए लेकर गायब हुआ सेल्समैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.89 लाख रुपए लेकर गायब हुआ सेल्समैन
Updated Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.89 लाख लेकर सेल्समैन लापता
0 शराब व्यवसायी ने धूमनगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
इलाहाबाद।
शराब व्यवसायी को उसके सेल्समैन ने ही चपत लगा दी। दुकान से 1.89 लाख रुपये लेकर वह चंपत हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तब व्यवसायी ने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब सेल्समैन की तलाश में जुटी है।
नैनी के पूरा फतेह मोहम्मद निवासी संजय मिश्र ने झलवा में बीयर की दुकान का लाइसेंस लिया है। यहां काम करने के लिए अप्रैल माह में उन्होंने रीवा निवासी अखिलेश जायसवाल उर्फ सीताराम को काम पर रखा था। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उनके नैनी स्थित कार्यालय में सभी जगहों से लाकर कैश जमा किया जाता है। झलवा स्थित दुकान से दो-तीन दिन बाद कैश अमूमन उनका मैनेजर लेकर आता था, लेकिन छह मई को पहली बार सेल्समैन अखिलेश को कैश जमा करने के लिए नैनी भेजा गया। वह कुल 1,89,985 रुपये लेकर सुबह आठ बजे नैनी के लिए निकला, लेकिन ग्यारह बजे तक नहीं पहुंचा। काफी देर होने के बाद भी जब वह नहीं पहुंचा, तब मैनेजर ने अखिलेश को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद फोन बंद करके वह लापता हो गया। मैनेजर ने इसकी सूचना मालिक को दी। लापता होने पर उसकी कई जगह तलाश कराई गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। रीवा स्थित घर पर भी लोग भेजे गए, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। व्यवसायी की शिकायत पर सेल्समैन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।