फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   उमा भारती आज तोड़ेंगी चुप्पी, गंगा चौपाल में करेगी शिरकत

उमा भारती आज तोड़ेंगी चुप्पी, गंगा चौपाल में करेगी शिरकत

Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
उमा भारती आज तोड़ेंगी चुप्पी, गंगा चौपाल में करेगी शिरकत
इंतजार खत्म, उमा
विज्ञापन

आज तोड़ेंगी चुप्पी
0 झूंसी के त्रिवेणीपुरम गेट पर आज लगेगी केंद्रीय मंत्री की गंगा चौपाल
0 अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी कर सकती हैं चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पिछले पांच दिनों से इलाहाबाद में प्रवास कर रहीं केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती मंगलवार को अपनी चुप्पी तोड़ेंगी। भाजपाइयों से दूरी बना प्रवास के दौरान उमा ने क्या चिंतन किया, इसका खुलासा वह झूंसी स्थित त्रिवेणीपुरम गेट पर वह गंगा चौपाल कार्यक्रम में करेंगी। चौपाल के दौरान उनका लोगों के साथ-साथ मीडिया से मिलने का भी कार्यक्रम है।
दरअसल, तीन मई अपने जन्मदिन के मौके से उमा भारती इलाहाबाद में ही हैं। यहां उनके आठ मई तक रुकने का कार्यक्रम है। छह दिवसीय प्रवास को लेकर भाजपाई तमाम तरह की चर्चा भी कर रहे हैं। इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह इलाहाबाद या फूलपुर संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक जमीन तलाशने पर मंथन कर रही हैं। हालांकि, इन चर्चा के बीच मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित उनके कार्यालय से स्पष्टीकरण जारी कर बताया गया कि उमा भारती अपने निजी कार्यक्रम से इलाहाबाद में हैं।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को बताया गया कि उमा भारती मंगलवार आठ मई को झूंसी के त्रिवेणीपुरम में गंगा चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। भाजपा नेता अनामिका चौधरी का कहना है कि उनके इलाहाबाद में छह दिन तक रुकने का कुछ और मतलब न निकाला जाए। वह गंगा सफाई पर ही मंथन कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर गंगा चौपाल को लेकर भी कहा जा रहा है कि उमा भारती इसके माध्यम से अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में भी चर्चा कर सकती हैं। गंगा चौपाल कार्यक्रम में आठ हजार लोगों को बुलाया गया है। इस दौरान गंगा तट के 122 गांवों में जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed