फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लोअर का इंटरव्यू पूरा, परिणाम मार्च के मध्य तक

लोअर का इंटरव्यू पूरा, परिणाम मार्च के मध्य तक

Sat, 24 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
लोअर का इंटरव्यू पूरा, परिणाम मार्च के मध्य तक
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

लोअर का इंटरव्यू पूरा, परिणाम मार्च के मध्य तक
0 सीबीआई जांच के दायरे में है लोअर-2015 परीक्षा
0 अच्छी तरह से जांच-परख के बाद घोषित होगा रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा-2015 की इंटरव्यू प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। अमूमन इंटरव्यू पूरा होने के बाद सप्ताह भर में अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाता है, लेकिन इस परीक्षा का अंतिम परिणाम मार्च के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है। दरअसल, इसकी लिखित परीक्षा भी उसी वक्त आयोजित की गई थी, जिस दौरान हुईं भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच चल रही है। ऐसे में आयोग पूरी तरह से जांच-परख के बाद ही परिणाम जारी करेगा।
लोअर-2015 की प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2016 को हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा के 35 दिन बाद ही 23 फरवरी 2016 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया था और 24 अप्रैल 2016 को इलाहाबाद एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। अभ्यर्थी डेढ़ साल तक मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने का इंतजार करते रहे। मुख्य परीक्षा में 2113 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। 11 प्रकार के 635 पदों के लिए आयोग में चल रही इंटरव्यू प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई। अमूमन इंटरव्यू के बाद परिणाम सप्ताह भर में जारी हो जाता है, लेकिन इस परीक्षा का अंतिम परिणाम होली के बाद जारी होगा। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि परिणाम मार्च के मध्य तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


635 पदों पर होनी है नियुक्ति
लोअर सबऑर्डिनेट 2015 के तहत 635 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें 19 पद विशेष चयन के तहत भरे जाने हैं, जो आबकारी निरीक्षक के पद हैं। वहीं, सामान्य चयन के तहत 616 पदों में सहकारी निरीक्षक/सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां के 196 पद, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के 137, उप कारापाल के 42, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 59, कर अधिकारी पंचायती राज विभाग के 21, पूर्ति निरीक्षक एवं उद्यान निरीक्षक के एक-एक और खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग में विपणन निरीक्षक के 103 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed