{"_id":"5a5919334f1c1bb33f8b484e","slug":"101515788595-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामर्स के विद्यार्थियों के लिए होगा प्रतिभा ख्राज टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामर्स के विद्यार्थियों के लिए होगा प्रतिभा ख्राज टेस्ट
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामर्स के विद्यार्थियों के लिए होगा प्रतिभा खोज टेस्ट
0 दो चरणों में होगी परीक्षा, प्रथम 250 स्थान पाने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटेट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से कामर्स विषय के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज टेस्ट ‘कामर्स विजार्ड’ आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा में कामर्स के कक्षा 10, 11, 12 के साथ बीकॉम, बीएमएस, बीबीए आदि के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। परीक्षा दो चरण में होगी। पहली चरण की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थी ही दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
परीक्षा के आयोजन के बारे में शुक्रवार को आइसीएआई इलाहाबाद शाखा के सीए कंचन लाल गुप्ता, गौरव अग्रवाल और नितिन मेहरोत्रा ने जानकारी दी। कहा कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। हर एक क्लास के लिए परीक्षा अलग-अलग स्तरों पर आयोजित होगी। पहले चरण में सभी प्रतिभागियों का ऑन लाइन टेस्ट 21 जनवरी को होगा। इसमें सौ बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सफल सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सफल परीक्षार्थी दूसरे चरण की परीक्षा ऑफ लाइन (लिखित परीक्षा) होगी। इसका आयोजन 28 जनवरी को होगा। ऑल इंडिया स्तर की इस परीक्षा में टॉप थ्री परीक्षार्थियों को क्रमश: 75, 50 एवं 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। चौथे से 250 वां स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 500-500 रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।