फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएमसी में एथलेटिक मीट, पीटी

एसएमसी में एथलेटिक मीट, पीटी

Sat, 25 Nov 2017 09:10 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
एसएमसी में एथलेटिक मीट, पीटी
छात्राओं ने निकाला आकर्षक मार्चपास्ट, यलो हाउस चैंपियन
विज्ञापन

सेंट मेरीज कॉन्वेट में सीनियर पीटी प्रदर्शन के साथ र्हुइं खेल प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में शनिवार को सीनियर पीटी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदन की छात्राओं ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाली। इस मौके पर दौड़, रस्साकसी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें यलो हाउस 308 अंकों के साथ चैंपियन बना, जबकि 305 अंकों के साथ ग्रीन हाउस दूसरे और 259 अंक लेकर ब्लू हाउस तीसरे स्थान पर रहा।
इसके पहले छात्राओं ने मुख्य अतिथि प्राविडेंट फंड कमिश्नर राखी चक्रवती को मार्चपास्ट से सलामी दी। फादर रॉल्फी डिसूजा ने ईश वंदना की। मुख्य अतिथि ने छात्राओं के लिए शारीरिक व्यायाम को सबसे आवश्यक बताया। हेड गर्ल एवं काउंसिल मेंबर के साथ चारों सदन की छात्राओं ने अपने कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के नेतृत्व में मार्चपास्ट निकाली। खेल कैप्टन के नेतृत्व में एथलीटों ने खेल भावना की शपथ ली। सौ और दो सौ मीटर की दौड़ तथा इंटर हाउस, मेडली रिले में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगबिरंगे परिधानों में सजी कक्षा सात की छात्राओं ने पीटी के माध्यम से जीवन में योग के महत्व को बताया तो आठवीं की छात्राओं ने बुराई पर सच्चाई की जीत को दर्शाते हुए मनमोहक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं ने पीटी के जरिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। कक्षा नौ एवं 10 की छात्राओं ने बॉल डांस कर विश्व शांत एवं भाईचारा का संदेश दिया। मार्चपास्ट में ब्लू हाउस प्रथम एवं बेस्ट पीटी डिस्प्ले में कक्षा 11 एवं 12 एवं अनुशासन में ग्रीन हाउस प्रथम रहा। रनरअप ट्राफी भी ग्रीन हाउस ने प्राप्त की। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में मनिका पाठक सी डिवीजन एवं प्रत्यक्षा सिंह डी डिवीजन की विजेता बनी। उर्मि सांकृत बेस्ट एथलीट चुनी गईं। प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हेड गर्ल इति टंडन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed