{"_id":"5a1053754f1c1b6f548bdefe","slug":"101511019381-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टलों में फिर छापा मारने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टलों में फिर छापा मारने की तैयारी
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टलों में फिर छापा मारने की तैयारी
चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस को पत्र भेजकर मांगी फोर्स
एसएसएल, डायमंड जुबली मामले में होगी सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सर सुंदर लाल हॉस्टल और डायमंड जुबली हॉस्टल में छात्रों को हॉस्टल छोड़कर जाने की धमकी मिलने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टलों में फिर से छापा मारने की योजना बनाई है। इसके लिए इविवि प्रशासन की ओर से पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजकर फोर्स की मांग की गई है। पिछले दिनों भी कुछ हॉस्टलों में छापेमारी की गई थी और इस दौरान कई कमरों में अवैध कब्जा पाया गया था।
कुछ दिनों पहले भी दूसरे हॉस्टलों में छात्रों को ऐसी धमकियां मिलीं थीं, जिसके बाद इविवि प्रशासन ने हॉलैंड हॉल, ताराचंद एवं अन्य छात्रावासों में छापा मारा था। इस दौरान कई कमरों में अवैध कब्जा पाया गया था। कमरे जिन छात्रों के नाम आवंटित थे, छापेमारी के दौरान मौके पर उनकी जगह दूसरे लोग कमरे में मिले थे। इसके बाद इविवि प्रशासन की ओर से संबंधित छात्रों को नोटिस भी जारी किया गया था और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। कुछ छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया था। हालांकि इस कार्रवाई के बावजूद हॉस्टलों में सुधार नहीं आया। एसएसएल और डायमंड जुबली हॉस्टल से शिकायत आने के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर हॉस्टलों में छापेमारी के लिए फोर्स की मांग की है। इविवि प्रशासन और पुलिस की टीम अगले हफ्ते हॉस्टलों में फिर से छापा मार सकती है। इसके साथ ही अधीक्षकों से कहा गया है कि वे हॉस्टल में रहने वाले अवैध लोगों को तत्काल चिह्नित कर सूची तैयार करें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।