फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अर्धकुंभ की हर महीने होगी बैठक

अर्धकुंभ की हर महीने होगी बैठक

Fri, 08 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
अर्धकुंभ की हर महीने होगी बैठक
हर माह होगी अर्द्धकुंभ के कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

0 मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे बैठक, संबंधित मंत्री भी विभागों की अलग-अलग करेंगे समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अर्द्धकुंभ से जुड़े अफसरों को अब हर समय परीक्षा के लिए तैयार रहना होगा। आयोजन से जुड़े निर्माण कार्य तथा अन्य तैयारियों की हर महीने समीक्षा होगी। समीक्षा खुद मुख्यमंत्री करेंगे। इस मकसद से मुख्यमंत्री के अगले महीने आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके अलावा संबंधित विभागों के मंत्री भी अलग-अलग समीक्षा बैठकें करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 34 परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ अर्द्धकुंभ के कार्यों का आगाज हो चुका है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने अफसरों को हिदायत दी है कि काम समय से पूरा कर लिया जाए। अर्द्धकुंभ के भव्य आयोजन को लेकर सरकार की गंभीरता का परिणाम है कि तीन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। अन्य परियोजनाओं का भी इसी सप्ताह से काम दिखने लगेगा। इसी क्रम में मेला प्रभारी राजीव राय तथा अन्य अफसरों ने शुक्रवार को एयरपोर्ट की बाउंड्री के निर्माण कार्य की तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण भी किया। डीएम संजय कुमार ने बताया कि हर काम पर मुख्यमंत्री की स्वयं नजर है। अगले महीने वह फिर इलाहाबाद आ सकते हैं।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद की बैठक में तैयार होगा मसौदा
अर्द्धकुंभ से जुड़े ढाई दर्जन से अधिक विभागों के अफसरों के साथ अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधियों की रविवार को बैठक होगी। इसमें कमिश्नर और डीएम के अलावा अन्य प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहेंगे। पहले यह बैठक 11 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब एक दिन पहले होगी। बैठक में मेला क्षेत्र में होने वाले कार्यों, सुविधाओं, अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर चर्चा होगी। प्रदेश सरकार ने आगामी माघ मेला को अर्द्धकुंभ से पहले रिहर्सल के रूप में लेने की घोषणा की है। इसके मद्देनजर बैठक में माघ मेला का भी खाका तैयार किया जाएगा। इससे पहले अखाड़ा परिषद की शनिवार को बैठक भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed