फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   101-year-old Savitri Devi did not get the benefit of increased pension, treasury reached

101 वर्ष की सावित्री देवी को नहीं मिला बढ़ी पेंशन का लाभ, पहुंची कोषागार तो मचा हड़कंप

Sat, 02 Jan 2021 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
101-year-old Savitri Devi did not get the benefit of increased pension, treasury reached
पेंशन
101 वर्ष की सावित्री देवी उम्र के साथ बढने वाली पेंशन के लिए कोषागार पहुंची तो पूरा महकमा सकते में आ गया। इस दौरान कलक्ट्रेट स्थित कोषागार का नजारा उत्सुकता पैदा करने के साथ हैरत में डालने वाला भी रहा। तत्काल व्हीलचेयर मंगाकर उन्हें भीतर लाया गया। कोषाधिकारी आनंद दुबे उन्हें खुद अपने कमरे में ले गए और उनकी पूरी बात सुनी।
विज्ञापन


पति के निधन के बाद दारागंज की सावित्री देवी परिवारिक पेंशन ले रही हैं। वह जीवित होने का प्रमाण देने के साथ पेंशन में बढ़ोतरी का आवेदन लेकर भी पहुंची थीं। नियमानुसार 80 वर्ष की उम्र पार करने के बाद हर पांच वर्ष में पेंशन बढ़ती जाती है। इसके विपरीत सावित्री देवी का कहना था कि वे इस लाभ से अब तक वंचित हैं। जबकि, उन्हें 20 वर्ष पहले से ही इस प्रावधान का लाभ मिलना चाहिए थे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि वह हर वर्ष जीवित होने का प्रमाणपत्र देने के साथ आधार कार्ड भी लाती रही हैं। इसके बावजूद उन्हें बढ़ी पेंशन नहीं मिल रही। अफसरों के अनुसार हालांकि बढ़ी पेंशन के लिए उन्होंने आवेदन पहली बार किया। इस तरह से 101 वर्ष की आयु में कोषागार पहुंचने पर अफसरों और कर्मचारियों ने आगे बढक़र उनका स्वागत किया। अफसरों का कहना है कि उनके आवेदन का निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, 100 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स की बात करें तो इनकी संख्या 14 है। इनमें से ज्यादातर ने ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा किया है। यह संख्या भी कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में पंजीकृत पेंशनर्स की है। सिविल लाइंस स्थित कोषागार में पंजीकृत तथा केंद्रीय विभागों से रिटायर होने वाले 100 वर्ष या इससे अधिक उम्र के कर्मचारियों की संख्या इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed