फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 to 12 hours from Prayagraj to reach Varanasi

प्रयागराज से वाराणसी पहुंचने में लग जा रहे 10 से 12 घंटे

Tue, 30 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
10 to 12 hours from Prayagraj to reach Varanasi
10 to 12 hours from Prayagraj to reach Varanasi - फोटो : ALDCOMPACT
वाराणसी पहुंचने में लग जा रहे 10 से 12 घंटे
विज्ञापन

0 कावंड़ियों की वजह से जीटी रोड पर लग रहा जाम, मुसाफिर परेशान
0 बदलापुर-शाहगंज, जंघई-मछलीशहर रूट पर बसों की आवाजाही पर रोक
प्रयागराज। कांवड़ियों की वजह से वाराणसी जाने वाले रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। रोडवेज बसों से वाराणसी पहुंचने में यात्रियों को दस से 12 घंटे का समय लग जा रहा है। वाराणसी के अलावा गोरखपुर रूट की बसें भी वहां जाने एवं आने में 30 से 35 घंटे का वक्त लगा दे रही है।

सावन मास में वाराणसी रूट पर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। इस वजह से संबंधित रूट पर जाने वाली रोडवेज की बसें भी फाफामऊ के रास्ते चल रही हैं। इससे वाराणसी की दूरी जहां 20 किलोमीटर बढ़ गई है तो वहीं यात्रियों को भी इस दूरी का अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। बीच रास्ते तमाम स्थानों पर लग रहे जाम की वजह से भी बसें वाराणसी तक पहुंचने में 10 से 12 घंटे का समय ले रही हैं। सोमवार को सिविल लाइंस डिपो की बस से आए रामबाग के तरुण सिंह, विकास सिंह ने बताया कि वे सुबह सात बजे बस से चले। प्रयागराज आते-आते शाम के चार बज गए। रास्ते में कावंड़ियों की आवाजाही के चलते कई जगह जाम मिला। इस बीच फैजाबाद जाने वाली बसें भी बीच रास्ते रोक लिए जाने से यात्रियों को परेशानी हुई। कावंड़ियों की वजह से बदलापुर-शाहगंज, जंघई-मछलीशहर रूट पर भी बसों का संचालन बंद हो गया है। जाम की वजह से बसों का डीजल खर्च भी बढ़ गया है। साथ ही तमाम मार्ग पर बस संचालन बंद होने से रोडवेज को भी घाटा हो रहा है। इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि 15 अगस्त तक रूट डायवर्ट होने से समस्या बढ़ी है। जाम की वजह से बसें अपने गंतव्य तक पहुंचने में समय ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed