फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 lakh extortion sought from the woman in the name of Atiq

अतीक अहमद के नाम पर महिला से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Mon, 04 Jan 2021 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Jan 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
10 lakh extortion sought from the woman in the name of Atiq
prayagraj news : अतीक अहमद (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
धूमनगंज में अतीक अहमद के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि इंकार पर उसे पीटा गया और उसके परिचित को अगवा करने का प्रयास किया गया। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
रिपोर्ट कौशांबी के सिराथू में रहने वाली मरियम बीबी पत्नी नियाज अहमद की ओर से दर्ज कराई गई है।उसने पुलिस को बताया है कि उसने करीब 21 साल पहले धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चकमैदा पट्टी में जमीन खरीदी थी जिस पर उसका कब्जा है। पिछले दिनों वह अपने परिचित अभिषेक के साथ प्लॉट पर गई थी। तभी वहां कुछ लोग आए और साफ-सफाई के काम को रोकवा दिया। वजह पूछने पर खुद को अतीक अहमद का आदमी बताते हुए 10 लाख की रंगदारी मांगी। इंकार पर उसे पीटने लगे और बीचबचाव पर परिचित अभिषेक को गाड़ी में अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बहुत हाथ-पैर जोडने पर उसे छोड़ दिया लेकिन धमकी भी दी कि बिना रुपये दिए जमीन पर कोई काम नहीं होगा। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि रंगदारी मांगने वालों में जावेद उर्फ बबलू बड़ई,  सईद अहमद उर्फ नोचू, विकास यादव, राहुल, धीरज कुमार व तीन अज्ञात शामिल थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रंगदारी मांगने, धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जंाच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़, संचालक को पीटा

पीपलगांव के झलवा में नशे में धुत युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर हंगामा किया। आधा दर्जन हमलावरों ने न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि विरोध पर संचालक को जमकर पीटा भी। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धुस्सा झलवा में रहने वाला शुभम वर्मा ट्रिपलआईटी चौराहे के पास रेस्टोरेंट  का संचालन करता है। शनिवार रात 11 बजे के करीब नशे में धुत आधा दर्जन युवक रेस्टोरेंट में घुस आए और हुक्का की मांग करने लगे। हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए हुक्का देने से इंकार पर वह उसे पीटने लगे और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी कर दी। सामान इधर उधर फेंक दिया और फर्नीचर भी तोड़ दिए। हमलावरों में कौशांबी निवासी अरुण सिंह, टीपी नगर निवासी इंद्रमणि शुुक्ला समेत अन्य शामिल थे। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग निकले। पुलिस का का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed