फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 lakh extortion money sought in the name of Atiq, case against two brothers in Cantt

Prayagraj : अतीक का नाम लेकर 10 लाख की रंगदारी मागी, कैंट में दो सगे भाइयों पर मुकदमा

Wed, 17 May 2023 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 May 2023 11:34 AM IST
सार

कैंट में विक्रांत यादव ने अतीक अहमद के नाम पर 10 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में दो सगे भाइयों को नामजद कराया है। आरोप यह भी है कि दोनों ने पहले जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए। फिर रकम वापस मांगने पर रंगदारी मांगी।

विज्ञापन
10 lakh extortion money sought in the name of Atiq, case against two brothers in Cantt
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैंट में विक्रांत यादव ने अतीक अहमद के नाम पर 10 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में दो सगे भाइयों को नामजद कराया है। आरोप यह भी है कि दोनों ने पहले जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए। फिर रकम वापस मांगने पर रंगदारी मांगी। साथ ही राइफल सटाकर पीटते हुए अगवा करने की भी कोशिश की।

विज्ञापन

पीड़ित का यह भी आरोप है कि दोनों आरोपी बेली गांव निवासी शीबू व असहल सिविल लाइंस में थार्नहिल चौकी के पास क्लाउड नाइन नाम से हुक्काबार चलाते हैं। कुछ समय पहले उसने दोनों से कछार में एक जमीन खरीदने का सौदा किया था और पांच लाख एडवांस दिए थे। इसमें से दो लाख नकद और तीन लाख चेक से दिए। बाद में जमीन के विवादित होने का पता चला तो उसने रुपये वापस मांगे।

विज्ञापन


आरेाप है कि इस पर अतीक अहमद का नाम लेकर उसे धमकाया गया। फिर अक्तूबर 2022 में धोबीघाट के पास स्थित अपने हुक्काबार के सामने रुपये वापस करने के बहाने बुलाया और राइफल सटाकर मारापीटा। 10 लाख की रंगदारी मांगी। कार में अगवा करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह वह बच पाया। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed