{"_id":"5f0086fb5ea72637c24f6e7e","slug":"10-killed-by-lightning-strikes-in-prayagraj-many-scorched","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, कई झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार को कई परिवारों पर आफत की बारिश हुई। जिले के अलग-अलग हिस्से में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से अकेले कोरांव में छह लोगों की मौत हुई है। दो बच्चों समेत नौ लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनके अलावा हंडिया तहसील के अंतर्गत तीन तथा मांडा एवं प्रतापपुर में एक ग्रामीण की मौत हुई है।
2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरांव में बेलहट के खम्हरिया गांव की लीलावती तेज बारिश के बीच दोपहर में सामान लेने बाहर निकलीं थीं। इसी बीच बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। अंतरी सिकमी के केशव बिंद अपने घर से कुछ दूर कुछ लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान बिजली गिरी और केशव की मौत हो गई। साथ में बैठे अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से हंसराज और नंदलाल की हालत गंभीर होने जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मेहा जागीर के सुनील बकरी चराने गए थे। मौसम बिगड़ने पर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में ही बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। सुनील के साथ दो बकरियों की भी मौत हो गई। सुनील की मौत की खबर सुनकर पत्नी शादीना का रो-रोकर बुरा हाल था। कोरांव में ही डिहिया मजरे के इंद्रभूषण की भी बिजली गिरने से मौत हो गई है। वह कुछ लोगों के साथ सतीश शुक्ल के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बिजली गिरने से इंद्रभूषण की खेत में ही मौत हो गई। वहीं सतीश शुक्ल बुरी तरह झुलस गए। घेघसाही गांव की छाया देवी कच्चे मकान में आठ माह के बच्चे दिव्यांशु को गोद में लेकर बैठीं थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी वहीं थे। इसी दौरान बिजली गिरी और छाया की मौत हो गई। सास अनारकली एवं बच्चा झुलस गए। बिरहा करपिया के 18 वर्षीय युवक भरत कुमार की भी बिजली गिरने मौत हो गई। वह सत्येंद्र तिवारी के खेत में रोपाई कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
साथ में रोपाई कर रहे रामराज, दुलारू, पप्पन, डॉक्टर भी झुलस गए। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। एसडीएम संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि रविवार शाम तक सभी मृतकों के आश्रितों के खातों में चार-चार लाख रुपये की सहायता दैवीय आपदा निधि से भेज दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।