फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 kg flour up to 50 rupees pack oil shortage starts

10 किलो आटा 50 रुपये तक महंगा, पैक तेल की किल्लत शुरू

Wed, 01 Apr 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 kg flour up to 50 rupees pack oil shortage starts
लॉकडाउन की वजह से बीते दो दिन के दौरान खाद्य सामग्री की सप्लाई में थोड़ा सुधार तो हुआ है, लेकिन कुछ आटा मिल व्यापारियों ने इस बीच आटे की कीमत गुपचुप तरीके से बढ़ा दी है। शहर के तमाम इलाकों में आटा मिल संचालकों ने दस किलो आटे का दाम 50 रुपये तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा पैकिंग वाला तेल की भी सप्लाई कम हो गई है। एक लीटर पैक में आने वाले सरसों के तेल की कुछ ज्यादा ही किल्लत है।
विज्ञापन

लॉकडाउन लगने के पूर्व शहर में दस किलो आटे की कीमत 270 से 290 रुपये थी, जो अब 280 से 330 रुपये तक पहुंच गई है। जबकि, तमाम ब्रांडेड कंपनियों का आटा भी 320 से 350 रुपये प्रति दस किलो बाजार में उपलब्ध है। ब्रांडेड आटे में उसकी एक्सपायरी भी लिखी हुई है, जबकि आटा मिल व्यापारी जो आटा बाजार में उपलब्ध करवा रहे हैं, उसमें उसकी एक्सपायरी डेट का जिक्र नहीं है। रोशनबाग, प्रीतमनगर, मुंडेरा, बाईकाबाग, राम भवन, सोहबतियाबाग, साउथ मलाका, तेलियरगंज, नैनी आदि तमाम इलाकों में आटा का दाम कुछ स्थानीय कारोबारियों ने गुपचुप बढ़ा दिया है। आजाद नगर के किराना व्यापारी दीपक केसरवानी ने बताया कि पहले उन्हें एक क्विंटल आटा 2500 रुपये में मिल जा रहा था, लेकिन अब उसका दाम 2700 तक हो गया है। इस वजह से फुटकर में दाम 30 रुपये किलो रखा गया है। राजरूपपुर के किराना व्यापारी अनय गुप्ता ने बताया कि वह मुट्टीगंज से ही आटा लाते हैं। इधर मिल व्यापारियों ने उसका दाम बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी का कहना है कि जिन कारोबारियों ने दाम बढ़ाया है, वह गलत है। आटे के दाम में कोई वृद्धि नहीं हुई है। बुधवार को भी चार ट्रक आटा बाहर से आया। उन्होंने बताया कि थोक में ब्रांडेड आटा 310 का दस किलो है।
विज्ञापन

एक लीटर तेल पैकिंग पर संकट
लॉकडाउन के बाद एक लीटर तेल की सप्लाई की डिमांड बढ़ गई है। तमाम खाद्य सामग्री में एक लीटर ही तेल रखा जा रहा है। इस वजह से एक लीटर सरसों के तेल की कालाबाजारी बढ़ गई है। खाद्य पैकिट वितरण करने वाले लोगों का इस पैकिंग में तेल कम ही मिल रहा है। किराना कारोबारी मुकेश जायसवाल ने बताया कि वह 15 लीटर वाला टिन खरीद कर ला रहे हैं। उसे ही फुटकर में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed