{"_id":"6a0f68924c5b0d36d8027f45","slug":"10-hours-of-power-supply-due-to-negligence-of-setu-corporation-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-15132-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सेतु निगम की लापरवाही से 10 घंटे बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सेतु निगम की लापरवाही से 10 घंटे बिजली आपूर्ति
Fri, 22 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 22 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
हरिसेनगंज- क्षतिग्रस्त केबिल बनाते विजली कर्मी
मऊआइमा उपकेंद्र से नगर पंचायत की आपूर्ति के लिए आई भूमिगत केबिल को सेतु निगम कर्मियों ने खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे कस्बे की आपूर्ति 10 घंटे तक बाधित रही।
बृहस्पतिवार को रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बना रही कार्यदाई संस्था सेतु निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से रेलवे लाइन के नीचे से कस्बे की बिजली आपूर्ति के लिए आई भूमिगत केबिल को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
जब इसकी जानकारी बिजली कर्मियों को हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए। बिजली कर्मियों ने जब इसकी जानकारी सेतु निगम के अफसरों को दी तो पहले इससे खुद जिम्मेदारी न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ते रहे। काफी कोशिशों के बाद केबिल ज्वॉइंटर आने के बाद मरम्मत होने पर 10 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
इस बीच एक सप्ताह से अंधेरे और गर्मी से झुलस रहे लोगों का सब्र जवाब दे गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी व प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव ने कहा कि एक तरफ बिजली विभाग आंधी से प्रभावित सभी फीडरों को 24 मई तक कटौती मुक्त रखते हुए 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश है। वहीं, सेतु निगम कर्मियों की लापरवाही से अवरोध पर खासी नाराजगी जाहिर की है।
सेतु निगम के एई सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि सेतु निगम कर्मचारियों की लापरवाही से केबिल कटने की जानकारी होने पर केबिल ज्वाइंटर उपलब्ध कराकर आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई है।