फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.25 lakh traders of Prayagraj zone will be brought under the purview of GST registration

जीएसटी पंजीयन के दायरे में लाए जाएंगे प्रयागराज जोन के सवा लाख व्यापारी

Tue, 12 Jan 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh traders of Prayagraj zone will be brought under the purview of GST registration
वणिज्य कर विभाग में हेल्प डेस्क का गठन करने के पूर्व व्यापारियों के साथ बैठक करते अधिकारी। - फोटो : prayagraj
जीएसटी पंजीयन के दायरे में प्रयागराज जोन के सवा लाख व्यापारियों को शामिल किया जाएगा। वाणिज्यकर विभाग ने इस संबंध में अपनी मुहिम शुरू कर दी है। इसके लिए सिविल लाइंस स्थित वाणिज्यकर कार्यालय में एक हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से व्यापारियों को पंजीयन के फायदे के बारे में बताया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल, कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन डीएस तिवारी की मौजूदगी में हेल्प डेस्क ने काम करना शुरू कर दिया। विभाग के डीसी प्रशासन एके गौतम ने बताया कि प्रदेश भर में जीएसटी में 25 लाख व्यापारियों का पंजीकरण होना है।
विज्ञापन


प्रयागराज जोन में स्टेट जीएसटी में अभी 47 हजार व्यापारी ही पंजीकृत हैं। इसमें संख्या अब बढ़ाई जाएगी।  कहा कि हेल्प डेस्क में शिफ्ट वार कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। इसके माध्यम से व्यापारियों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित तो किया ही जाएगा, साथ ही ऐसे व्यापारी जिन्हें रिटर्न भरने में असुविधा होती है उन्हें यहां बैठाकर रिटर्न भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया पंजीयन कराने से एक फायदा यह भी है कि उसके बाद व्यापारी का दस लाख का बीमा भी हो जाता है। इस बीमा के लिए उसे किसी भी तरह की किस्त देने की भी जरूरत नहीं रहती। इस अवसर पर विभाग के अफसर बाल कृष्ण यादव के साथ व्यापारी विपिन गुप्ता, विभु अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि हेल्प डेस्क का गठन करने के पूर्व विभाग के अफसरों ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे परामर्श भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed