फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   allahabad congressi leader reinstatement

मइया को बीमार बताने वाले कांग्रेसी माफ

Sun, 20 Oct 2013 02:17 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Oct 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
allahabad congressi leader reinstatement

सोनिया गांधी को बीमार बताने वाला विवादित होर्डिंग लगाने के कारण पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित दोनों नेताओं को बहाली का आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि दोनों नेताओं ने माना कि होर्डिंग लगाकर उन्होंने गलती की। इसके लिए वे लिखित रूप से माफी मांगने को भी तैयार हो गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जैसे ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लिखित माफीनामा देंगे, दो दिन बाद बहाली कर दी जाएगी।

लगातार तीसरे दिन अनशन पर बैठे हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे प्रियंका गांधी को फूलपुर सीट से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं।

लेकिन इसके लिए उन्होंने जो तरीका अपनाया, पार्टी हाईकमान को पसंद नहीं आया तो दोनों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

शनिवार को कांग्रेस नेता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अपने मोबाइल फोन से प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से दोनों नेताओं की बात कराई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर कहा कि दोनों नेताओं ने विवादित होर्डिंग लगाकर पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।

इस पर दोनों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ प्रियंका गांधी को फूलपुर सीट से चुनाव लड़ाने की मांग करना था, किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो इसके लिए माफी मांगने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने प्रदेश अध्यक्ष को यह भी बताया कि होर्डिंग शहर अध्यक्ष एवं कार्यवाहक शहर अध्यक्ष को दिखाने के बाद लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed