{"_id":"a3e6486e-9cd4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"all-the-policemen-of-kunda-circle-transferred-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा सर्किल के सभी 103 पुलिस वाले हटाए गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा सर्किल के सभी 103 पुलिस वाले हटाए गए
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Apr 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी जिया उल हक समेत तिहरे हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की सिफारिश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतापगढ़ जिले के कुंडा सर्किल के सभी चार थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
इन थानों में तैनात थानेदार से लेकर पहरेदारों तक कुल 103 पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है।
सीबीआई ने प्रतापगढ़ जिले के एएसपी को भी हटाने की सिफारिश की थी, लेकिन अभी तक उनका तबादला नहीं किया गया है।
एएसपी की प्रतापगढ़ में वारदात के एक दिन पहले ही तैनाती हुई थी।
गृह सचिव आरएन उपाध्याय ने बताया, 'कुंडा सर्किल के 103 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के मामले में डीजीपी की ओर से अभी प्रस्ताव आना है, हालांकि अभी उनका तबादला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कुंडा में डीएसपी जिया उल हक, प्रधान नन्हें यादव और सुरेश यादव की हत्या की जांच में स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ ही कुछ पुलिस अफसरों की भूमिका से सीबीआई संतुष्ट नहीं थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी थी। सीबीआई के उप निदेशक आरएस भाटी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कुंडा सर्किल के चारों थानों हथिगवां, कुंडा, नवाबगंज और महेशगंज में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को हटाकर स्वच्छ छवि वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए कहा था।
बुधवार को इन थानों में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया। इन्हें स्थानांतरित करने की जिम्मेदारी इलाहाबाद जोन के आईजी आलोक शर्मा को सौंपी गई थी।
आईजी ने बताया कि इन चारों थानों में तैनात कुल 103 पुलिसकर्मियों को जोन के अन्य जिलों महोबा, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा ओर चित्रकूट में भेज दिया गया है।
जिनका तबादला किया गया है उनमें नौ उप निरीक्षक, दो हेड कांस्टेबिल व 92 सिपाही शामिल हैं।