{"_id":"5ec2bc608ebc3e90a55e50e5","slug":"zamirullah-and-bjp-leader-s-rhetoric-on-azaan-and-corona-city-office-news-ali2339736105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजान और कोरोना पर जमीरउल्लाह और भाजपा नेता आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजान और कोरोना पर जमीरउल्लाह और भाजपा नेता आमने-सामने
विज्ञापन
सतीश गौतम । सांसद
- फोटो : CITY OFFICE
मस्जिदों से लाउडस्पीकर बंद कराने और कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह और भाजपा नेता आमने-सामने आ गए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट लॉकडाउन 4.0 के दौरान जन समस्याओं को सुलझाने को लेकर बुलाई गई बैठक से निकलते ही जमीरउल्लाह और भाजपा सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा ने एक दूसरे पर बयानों की झड़ी लगा दी। नेता ये भी भूल गए कि वह जन समस्याओं के समाधान के लिए आए थे ना कि राजनीति करने।
जमीरउल्लाह ने दावे से कहा कि भाजपाई अजान को लेकर हाईकोर्ट के नये आदेश पर गुमराह कर रहे हैं। लाउडस्पीकर से अजान देने पर हाईकोर्ट ने कोई रोक नहीं लगाई है। उच्च न्यायालय ने कहा है कि जिसकी अनुमति है, वह लाउडस्पीकर बजाए। जैसी व्यवस्था पहले थी, वैसी ही रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं है। पूर्व विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद सभी कोरोना फैला रहे हैं। ये सभी शेखर सराफ की माता की तेरहवीं में गए थे। इनका सबका कोरोना टेस्ट होना चाहिए। टेस्ट के बाद इनको वहीं रखा जाए, जहां आम आदमी को क्वारंटीन किया गया है। जब विधायक से पूछा गया कि उन्होंने डीएम से ये मांग रखी है कि नहीं..? तो उन्होंने जवाब दिया कि वह पहले से ही इसकी मांग कर चुके हैं।
जमीरउल्लाह के कोरोना फैलाने वाले बयान से तमतमाए भाजपा विधायक संजीव राजा ने पलटवार किया। उन्होंने मीडिया से उलटा सवाल दागा कि क्या मीडिया ने जमीरउल्लाह से पूछा है कि उनका कोरोना टेस्ट हुआ है या नहीं..? वो स्वयं अपना टेस्ट करा आएं है या नहीं..? मीडिया अच्छी तरह से जानता है कि कोरोना अलीगढ़ में कहां से फैला..? फिर उनसे पूछा गया कि आप लोग तेरहवीं में गए थे, इसलिए जमीरउल्लाह आरोप लगा रहे हैं। इस पर विधायक बोले 'वो जो कहे वो सही है क्या..? कांच के मकान में रहने वाला दूसरों पर पत्थर फेंक रहे हैं। क्या ये सही है। मीडिया ने पूछा कि अजान को लेकर जिला प्रशासन से कोई बात हुई है तो उन्होंने कहा कि नहीं, हाईकोर्ट के आदेश का पालन क्या कराना।
विज्ञापन
क्या मांग करें। हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना सभी का कर्तव्य है। विधायक को बताया गया कि कई जगहों से लाउडस्पीकर से अजान हो रही है। इस पर वह बोले कि स्थान सुनिश्चित कर बताएं वहां लाउडस्पीकर बंद कराया जाएगा। विधायक द्वारा खुद को क्वारंटीन करने के सवाल पर बोले ये किसने कहा..? उन्हें नहीं पता। वह जनता के सामने हैं। सासंद सतीश गौतम ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मस्जिदों में लाउडस्पीकर बज रहे हैं, जबकि मंदिरों में घंटे नहीं बज रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह डीएम से इस संबंध में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में उनके पड़ोस में ही मस्जिदों में लाउडस्पीकर बज रहे हैं।

जमीरउल्लाह खान । पूर्व विधायक- फोटो : CITY OFFICE