{"_id":"6a9af9493baef8c7d20803e7","slug":"youths-opened-fire-with-pistols-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: युवकों ने तमंचे से की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: युवकों ने तमंचे से की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 04 Sep 2026 10:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:31 PM IST
सार
दो पक्षों में कहासुनी और विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते एक पक्ष के युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में देहलीगेट थाना क्षेत्र के मलिक चौक के पास बृहस्पतिवार की रात कुछ युवकों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मलिक चौक स्थित शिव शक्ति स्कूल के पास दो पक्षों में कहासुनी और विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते एक पक्ष के युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। दरोगा सचिन यादव की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फायरिंग करने वाले युवक कैमरे में साफ कैद मिले हैं। सीओ प्रथम संजीव कुमार के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन