{"_id":"6307c84057828167553af816","slug":"youths-entered-the-house-and-killed-the-woman-chandaus-news-ali298911179","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने घर में घुसकर की महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने घर में घुसकर की महिला की हत्या
विज्ञापन
सुमन शर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : CHANDAUS
गांव कसेरू में बुधवार रात अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
गांव कसेरू निवासी सुमन शर्मा (45) घर पर अकेली रहती थी। बेटा रिश्तेदार के यहां रहता है। बुधवार की रात महिला खाना खाकर सो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोस की महिला किसी काम से सुमन के घर गई थी। उसने सुमन को खून से लथपथ चारपाई से नीचे मृत अवस्था में पड़ा देखा। पड़ोस की महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी होने पर सुमन का जेठ अशोक शर्मा भी पहुंच गया। मौके पर सीओ गभाना मोहसिन खान और कोतवाली प्र्रभारी प्रमोद मलिक मय फोर्स पहुंच गए। उन्होंने फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के जेठ ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
महिला की सिर में चोट लगने से मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मोहसिन खान, सीओ गभाना।