{"_id":"6776cdfc1946c786b1001eb0","slug":"youths-beat-up-their-bike-riding-friends-after-dancing-on-the-dj-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीजे पर डांस कर युवकों ने बाइक सवार दोस्तों को पीटा, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीजे पर डांस कर युवकों ने बाइक सवार दोस्तों को पीटा, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
Thu, 02 Jan 2025 11:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:03 PM IST
सार
बादशाह अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। बादशाह ने रास्ते से हटने के लिए कहा तो इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला वैदिक विहार में नए साल के जश्न में डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने बाइक सवार दोस्तों को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला वैदिक विहार निवासी बादशाह 31 दिसंबर रात अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। बादशाह ने रास्ते से हटने के लिए कहा तो इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। तभी तीन-चार युवक आ गए और मारपीट कर दी। जिसमें बादशाह और उसके दोस्त सचिन का सिर फट गया। पुलिस के अनुसार राहुल, शिवम और मोनू समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन