फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth will make circle : SP

12 जनवरी को युवा घेरा बनाएंगे सपाई

Mon, 11 Jan 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Youth will make circle : SP
तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यात्रा कर चुकी सपा अब युवाओं के मुद्दों के साथ उनके बीच पहुंचेगी। आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के मौके पर सपा ने युवा घेरा कार्यक्रम का एलान किया है। जिसमें सपा के सभी नेता गांव से लेकर शहर के कॉलेजों तक युवाओं के बीच पहुंचेंगे और बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, अपराध, महंगाई, किसानों की समस्या को लेकर संवाद करेंगे।
विज्ञापन

सपा के पूर्व सांसद, विधायक, पदाधिकारी, स्थानीय नेता सभी को अपने अपने क्षेत्र में इस आयोजन में भाग लेना है। इस कार्यक्रम की निगरानी प्रदेश स्तर से होगी। कार्यक्रम के बाद उसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला कार्यालय के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी लगातार जनाधार बढ़ाने के आंदोलन कर रही है, ताकि उसकी पैठ गहरे तक हो सके। टिकट के दावेदार भी इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं, ताकि उनका पक्ष मजबूत हो सके। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी की किसान यात्रा खासी सफल रही।
विज्ञापन

जनता ने इसको सराहा भी, अब सपा युवाओं के बीच संवाद करने जा रही है। क्योंकि इस वक्त शिक्षा बहुत महंगी है। स्कूल बंद है और फीस वसूली जा रही है। कॉलेजों में छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी उच्चतम स्तर तक पहुंच गई है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं। इन परिस्थितियों में पार्टी युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्या जानेगी और उसके समाधान का आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed