फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth Voter

अलीगढ़ः जिले के युवा बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता

Wed, 19 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth Voter
रिंकू शर्मा
विज्ञापन

जिले के करीब 49 हजार नए युवा मतदाता विधान सभा चुनाव में निर्णायक साबित होंगे और प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। वे पहली बार मतदान करेंगे। युवा वोटरों को साधने के लिए राजनीतिक दलों ने वर्चुअली तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में युवा मतदाताओं का रुख क्या गुल खिलायेगा? इस प्रश्न का जवाब तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन इतना अवश्य तय है कि पहली बार मतदाता बने इन युवाओं के मतदान से मतदान प्रतिशत जरूर बढ़ेगा।
जिले में मतदाताओं की संख्या 27.64 लाख है, लेकिन किंगमेकर की भूमिका में युवा वोटर ही हैं। जो प्रत्येक बूथ पर जीत दिलाने का काम करेंगे। राजनीतिक दल यूथ के महत्व को भली भांति जानते हैं। जिले में युवाओं के आंकड़ों को लेकर उनकी खास नजर है। इसी को देखते हुए चुनावी एजेंडा तैयार किया जा रहा है। इस बार युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 18 से 19 साल उम्र के करीब 49 हजार नए मतदाता हैं। जिन्हें हाल में चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। जिले में कुल 1.79 प्रतिशत हैं। इसी तरह 20 से 29 साल वाले 669588 मतदाताओं का कुल 24.52 प्रतिशत है। 30 से 39 साल तक के मतदाताओं की संख्या 719985 जो करीब 26.38 प्रतिशत हैं। इससे साफ है कि इन युवाओं के हाथों में ही प्रत्याशियों का भाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जिले के युवा मतदाताओं ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में गजब का उत्साह दिखाया है। यही कारण है कि करीब 49 हजार नए मतदाता बढ़े हैं। जिससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ सकेगा।- राकेश कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
इन पर नजर
जिले में कुल मतदाता - 27.64 लाख
पुरुष मतदाता - 14.72 लाख
महिला मतदाता - 12.91 लाख
18 से 19 साल के करीब 49 हजार नए मतदाता
जिले के वोटरों की आयु वर्ग के आधार पर स्थिति
आयु कुल मतदाता प्रतिशत
18 से 19 48748 1.79
20 से 29 669588 24.54
30 से 39 719985 26.38
40 से 49 525366 19.25
50 से 59 406460 14.89
60 से 69 232224 8.51
70 से 79 115743 4.24
80 से अधिक 46820 1.72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed