{"_id":"6a3ae85eb80aed57a70f97ae","slug":"youth-surrounded-and-brutally-beaten-in-harduaganj-aligarh-news-c-114-1-sali1013-103249-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज में युवक को घेरकर बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज में युवक को घेरकर बेरहमी से पिटाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
हरदुआगंज कस्बे के मोहल्ला भीमनगर में युवक को घेरकर लाठी डंडों से पीटने और तमंचा लेकर पीछे दौड़कर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित का डॉक्ट्ररी मुआयना कराया है और जांच करने में जुट गई है।
मोहल्ला भीमनगर निवासी संदीप कुमार पुत्र जयप्रकाश ने तहरीर में कहा है कि मरघट के रास्ते पर उसका प्लॉट है। इस प्लॉट को कुछ लोग हड़पना चाहते हैं। क्षेत्र के आपराधिक छवि के नए-नए लड़कों को बुलाकर दबंगई दिखाते हैं।
आरोप है कि मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे वह ग्राहक को लेकर प्लॉट दिखाने पहुंचा, तभी तीन नामजद लोग अपने चार अज्ञात साथियों संग आ धमके। गाली गलौज कर उसे लाठी-डंडों से पीटा। वह जान बचाकर भागने लगा तो काफी दूर तक तमंचा लेकर ये लोग पीछे दौड़े और जाति सूचक शब्द कहे। कहने लगे यहां हमारी गाड़ी खड़ी होगी, अगर तूने प्लॉट बेचा तो जान से हाथ धोने पड़ेंगे।
विज्ञापन
वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की मेडिकल जांच कराई गई है। घटना की जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।