{"_id":"6afa1b86cddf2f6cc7009af1","slug":"youth-should-stay-away-from-drug-addiction-promote-faith-and-peace-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1111991-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नशाखोरी से दूर रहें युवा, ईमान और अमन को दें बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नशाखोरी से दूर रहें युवा, ईमान और अमन को दें बढ़ावा
विज्ञापन
जलसा में तकरीर करते मौलाना। स्रोत : आयोजक
जमालपुर ईदगाह के सामने कलकत्ता मार्केट रोड पर 14वीं वार्षिक ऑल इंडिया तालीम-ए-इस्लाम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए उलेमाओं ने नशाखोरी, सामाजिक बुराइयों और नई पीढ़ी में धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रति बढ़ती उदासीनता पर चिंता जताई। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, ईमान की हिफाजत करने और भाईचारे को मजबूत बनाने का पैगाम दिया।
कॉन्फ्रेंस की सरपरस्ती खानकाह आलिया कादिरिया बरकातिया मारहरा शरीफ के सज्जादानशीन प्रो.अलहाज शाह सैयद मोहम्मद अमीन मियां कादरी बरकाती ने की। अध्यक्षता हजरत अल्लामा मौलाना शाह सैयद मोहम्मद अमान मियां कादरी बरकाती मिस्बाही व संयुक्त संचालन मौलाना नाजिम रजा उस्मानी बरेली और आरिफ रजा गौहर अलीगढ़ ने किया। कार्यक्रम का आगाज हाफिज एवं कारी जावेद बरकाती की तिलावत-ए-कुरान से हुआ। इसके बाद मुस्तकीम रजा बदायूंनी, मैकश रामपुरी, सैयद फुरकान अली कादरी और अब्दुल मुत्तलिब ने नात-ए-पाक पेश की।
नेपाल से आए मुफ्ती अब्दुल मुस्तफा मिस्बाही ने ईमान और अकीदे की हिफाजत पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही बुराइयों पर चिंता जताई। संभल से आए मौलाना तौसीफ रजा मिस्बाही ने नशाखोरी को सामाजिक अपराधों की प्रमुख वजह बताया। हरियाणा से आए मुफ्ती इसहाक अशफाकी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम को उनके विरोधी भी सादिक और अमीन के नाम से जानते थे।
विज्ञापन
अध्यक्षीय संबोधन में हजरत अमीन-ए-मिल्लत ने कहा कि समाज सुधार और पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को आम करने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कॉन्फ्रेंस के संयोजक अजहर नूर आजमी को लगातार 14 वर्षों से आयोजन की जिम्मेदारी निभाने पर मुबारकबाद दी। इसके बाद शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।