फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth should get Rs 10,000 employment allowance every month: Sanjay Singh

युवाओं को हर महीने मिले 10 हजार रोजगार भत्ता : संजय सिंह

Mon, 06 Apr 2026 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth should get Rs 10,000 employment allowance every month: Sanjay Singh
पदयात्रा में शामिल संजय सिंह। संवाद 
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार पदयात्रा रविवार को आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग होते हुए सादाबाद पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। सांसद ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि जब युवा रोजगार की मांग करते हैं तो उनके साथ अन्याय किया जाता है और कई बार उन पर फर्जी मुकदमे तक दर्ज कर दिए जाते हैं। संजय सिंह ने अपने संबोधन में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षामित्रों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश को असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, महंगाई, गैस सिलिंडर और रोजगार जैसे बुनियादी सवालों पर जवाब देने से बच रही है।
विज्ञापन



सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर जनता से वोट लेने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। मौके पर आरती भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed